अंडर-19 विश्व कप में भारत की दबंगई, चार दिन में कंगारुओं से छीना वर्ल्ड रिकॉर्ड

अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम ने अपना दबदबा फिर एक बार कायम कर लिया है। ग्रुप मुकाबलों के बाद टीम इंडिया ने सुपर-6 में भी जीत का सिलसिला जारी रखा। पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-6 के मुकाबले में भारत ने जीत दर्ज करते ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। साथ ही भारत ने चार दिन बाद ही कंगारुओं से अपना विश्व रिकॉर्ड छीन लिया। आइए जानते हैं पूरी कहानी।

Authored by: उमेश कुमारUpdated Feb 1 2026, 20:58 IST
बुलावायो में पाकिस्तान को रौंदाImage Credit : ICC/BCCI01 / 07

बुलावायो में पाकिस्तान को रौंदा

बुलावायो में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हुए। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत और पाकिस्तान के लिए यह अहम मुकाबला था। मैच में टॉस हारने के बाद भारत को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला। भारत ने 252 रन बनाए। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 33.3 ओवर में यह लक्ष्य चेज करना था।

2Image Credit : ICC/BCCI02 / 07

2

हालांकि, आयुष महात्रे की कप्तानी में गेंदबाजों ने उम्दा प्रदर्शन किया और पाकिस्तान को तय समीकरण के अंदर रन नहीं बनाने दिया। वहीं, भारत ने लगातार छठी बार सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके साथ ही भारत ने अपने नाम विश्व रिकॉर्ड दर्ज कर लिया।

​टीम इंडिया का वर्ल्ड रिकॉर्ड​Image Credit : ICC/BCCI03 / 07

​टीम इंडिया का वर्ल्ड रिकॉर्ड​

टीम इंडिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास में कुल 12वीं बार सेमीफाइनल में जगह बनाई। वह पहली टीम बन गई है, जिसने यह कारनाम किया है। इससे पहले 28 जनवरी 2026 को ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जीतकर दर्जकर भारत के पिछले वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की थी। कंगारू टीम ने 11वीं बार सेमीफाइनल में जगह बनाई।

​​पाकिस्तान के नाम भी है विश्व रिकॉर्ड​Image Credit : ICC/BCCI04 / 07

​​पाकिस्तान के नाम भी है विश्व रिकॉर्ड​

वहीं, पाकिस्तान के नाम 10 बार सेमीफाइनल में पहुंचने का रिकॉर्ड है। वह 11वीं बार सेमीफाइनल में पहुंचने से चूक गया। हालांकि, पाकिस्तान के नाम अंडर-19 वर्ल्ड कप में एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है। पाकिस्तान इकलौती टीम है जिसने अपना टाइटल डिफेंड किया है।

​​छठी बार खिताब की तलाश में भारत​Image Credit : ICC/BCCI05 / 07

​​छठी बार खिताब की तलाश में भारत​

भारत ने सर्वाधिक 5 बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक चार बार विश्व कप खिताब जीता है। वह भारत के बाद दूसरे स्थान पर मौजूद है। अगर, इस बार वह ट्रॉफी जीतने में सफल होती है तो वह भारत की बराबरी कर लेगी। साथ ही पाकिस्तान अंडर-19 टीम के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगा। अपना खिताब डिफेंड करने के मामले में।

​भारत के पास एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका​Image Credit : ICC/BCCI06 / 07

​भारत के पास एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका​

सेमीफाइन में पहुंचे ही भारतीय टीम के पास एक और विश्व रिकॉर्ड बनाने का मौका है। फाइनल में जगह बनाते ही वह टूर्नामेंट के इतिहास में सर्वाधिक बार फाइनल खेलना का रिकॉर्ड और सबसे ज्यादा बार खिताब जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है। अगर भारतीय टीम इससे पहले कुल 9 बार फाइनल खेल चुका है।

सेमीफाइनल में अफगानिस्तान से सामनाImage Credit : ICC/BCCI07 / 07

सेमीफाइनल में अफगानिस्तान से सामना

भारत ने पाकिस्तान को सुपर-6 के रोमांचक मुकाबले मात दी। इस जीत के साथ भारत ग्रुप-2 में 8 अंक के साथ टॉप पर पहुंच गया। वह सेमीफाइनल में ग्रुप-1 में दूसरे स्थान पर मौजूद अफगानिस्तान से भिडे़गा। जबकि ऑस्ट्रेलिया का सामना इंग्लैंड से होगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!