मेजबान टीम इंडिया और मेहमान इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के बाद अब दोनों टीमों के बीच मुकाबला 50 ओवर फॉर्मेट में होगा। आपको बताते हैं इस तीन वनडे मैचों की सीरीज का मैच कार्यक्रम और कैसी दिखती हैं भारत और इंग्लैंड की ODI टीमें।
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच 6 फरवरी 2025, गुरुवार को खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन नागपुर में होने वाला है। मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा।
टीम इंडिया और मेहमान इंग्लैंड टीम के बीच सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला 9 फरवरी 2025, रविवार को आयोजित होगा। ये मैच कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाना है। इस डे-नाइट वनडे मैच की शुरुआत भी दोपहर 1:30 बजे से होगी।
भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच ODI सीरीज का तीसरा व अंतिम वनडे मैच 12 फरवरी 2025, बुधवार को खेला जाना है। इस आखिरी वनडे मैच का आयोजन अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। तीसरा वनडे मैच भी दोपहर 1:30 बजे से शुरू हो जाएगा।
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा।
जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रुक, बेन डकेट, लियाम लिविंगस्टोन, ब्रायडन कार्स, जेमी ओवरटन, जो रूट, जैकब बेथेल, जेमी स्मिथ, फिलिप सॉल्ट, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, मार्क वुड, आदिल राशिद और साकिब महमूद।
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का लाइव टीवी टेलीकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर देख सकेंगे। जबकि ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी।