रविचंद्रन अश्विन ने सिडनी थंडर्स के साथ विदेशी खिलाड़ी के रूप में करार किया है। बीबीएल के नियमों के मुताबिक एक टीम में 18 खिलाड़ी हो सकते हैं। सिडनी थंडर्स की टीम में अश्विन को 17वें खिलाड़ी के रूप में जगह मिली है।(फोटो क्रेडिट Big Bash League X)
अश्विन को सिडनी थंडर्स ने लीग के सर्वाधिक सैलरी बैंड में शामिल किया है। बीबीएल का टॉप ओवरसीज सैलरी ब्रैंड 4 लाख 20 हजार ऑस्ट्रेलियाई डॉलर है। जो कि भारतीय मुद्रा में तकरीबन 2.45 करोड़ रुपये के बराबर है। इसै सैलरी बैंड में सिडनी थंडर्स ने कीवी पेसर लॉकी फर्ग्युसन को भी अपनी टीम में शामिल किया है।(फोटो क्रेडिट Sydney Thunders X)
अश्विन ने सिडनी थंडर्स के साथ सैलरी एग्रीमेंट के साथ-साथ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ भी एक अतिरिक्त मार्केटिंग एग्रीमेंट भी साइन किया है। इस एग्रीमेंट की रकम अश्विन के सैलरी कैप में नहीं जोड़ी जाएगी। ये रकम कितनी है इस बात का खुलासा अबतक नहीं हो सका है।(फोटो क्रेडिट Sydney Thunders X)
रविचंद्रन अश्विन बिग बैश लीग में खेलने वाले भारत के पहले पुरुष टेस्ट क्रिकेटर हैं। उनसे पहले उन्मुक्त चंद और निखिल चौधरी जैसे भारतीय पुरुष क्रिकेटर अन्य देशों के लिए क्रिकेट खेलने के बाद बिग बैश में शिरकत कर चुके हैं। अश्विन बीबीएल में खेलने वाले भारत के पहले धाकड़ क्रिकेटर हैं। उनकी उपस्थिति का असर निश्चित तौर पर लीग की लोकप्रियता में पड़ेगा। (फोटो क्रेडिट Sydney Thunders X)
भारत की महिला क्रिकेट खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्ज, शिखा पांडे, दीप्ति शर्मा, यस्तिका भाटिया और दयालन हेमलता महिलाओं की बिग बैश लीग का हिस्सा बन चुकी हैं। (फोटो क्रेडिट Sydney Thunders X)
अश्विन बीबीएल से पहले यूएई में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल लीग टी20 में भी खेलते नजर आएंगे। इंटरनेशनल लीग टी20 का आयोजन 2 दिसंबर से 4 जनवरी के बीच होगा। इसी वजह से बीबीएल के सेंकेड हाफ में अश्विन सिडनी थंडर्स से जुड़ेंगे। (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)
बिग बैश लीग के 15वें सीजन में अश्विन सिडनी थंडर्स के साथ जनवरी के पहले सप्ताह में जुड़ेंगे। वो टीम के लिए 10 जनवरी को ब्रिस्बेन हीट के खिलाफ डेब्यू कर सकते हैं। अश्विन 10 जनवरी, 12 जनवरी और 16 जनवरी को खेले जाने वाले मुकाबलों के लिए उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा अगर सिडनी थंडर्स अगर प्लेऑफ में पहुंचती है तो वो फाइनल तक टीम के साथ जुड़े रहेंगे। (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)
अश्विन ने भारत के लिए 65 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 72 विकेट 6.90 की इकोनॉमी से लिए। 8 रन देकर 4 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। आईपीएल में उन्होंने 221 मैच खेले इसमें उन्होंने 7.20 की इकोनॉमी से 30.22 से 187 विकेट अपने नाम किए। 34 रन देकर 4 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।