कुछ ही ऐसे बल्लेबाज होते हैं जिनका बल्ला चौकों से ज्यादा छक्कों उगलता है। साल 2025 इस मामले में खास रहा है, कई बल्लेबाजों ने छक्कों की बारिश की है, लेकिन सिर्फ एक ही ऐसा बल्लेबाज है जिसने बाउंड्री लगाने में एक अजीब कीर्तिमान स्थापित किया है। (Photo Credit- DY Patil Cricket Academy)
टीम इंडिया में इस साल कई सिक्सर किंग रहे हैं। इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज के दौरान भी खूब छक्के लगे और वहां छक्कों के मामले में ऋषभ पंत ने बाजी मारी जिनके बल्ले से 17 छक्के निकले। (Photo Credit- AP)
अगर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट की बात करें तो साल 2025 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में टाई हो रखा है। यानी दो बल्लेबाज एक ही आंकड़े पर आकर अटक गए हैं। ये बल्लेबाज हैं ऋषभ पंत और अभिषेक शर्मा। इन दोनों बल्लेबाजों ने इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 22-22 छक्के लगाने का कमाल किया है। इनमें अभिषेक शर्मा ने सिर्फ और सिर्फ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हुए ये कमाल किया है। (Photo Credit- Instagram/AbhishekSharma/AP)
जिन भारतीय बल्लेबाजों ने 2025 में कई शानदार पारियों को अंजाम दिया है, उसमें हमेशा की तरह चौकों की संख्या ज्यादा रही है और छक्कों की संख्या कम, लेकिन सिर्फ एक ही ऐसा बल्लेबाज है जिसने इस साल भारत के लिए चौकों से ज्यादा छक्के लगाए हैं। (Photo Credit- AP)
भारतीय क्रिकेट टीम के जिस खिलाड़ी ने ये कमाल करके दिखाया है, वो हैं दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या। इस भारतीय खिलाड़ी ने साल 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में चौकों से ज्यादा छक्के लगाने का कमाल किया है। (Photo Credit- AP)
हार्दिक पांड्या पिछले कुछ महीनों से मैदान पर नजर नहीं आए हैं लेकिन भारत-इंग्लैंड सीरीज और आईपीएल से पहले जब वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक्शन में थे, तब उनके बल्ले से 15 चौके निकले और उससे भी ज्यादा 16 छक्के निकले। (Photo Credit- AP)
फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि हार्दिक पांड्या एक बार फिर मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं। आगामी 9 सितंबर से यूएई में जब टीम इंडिया एशिया कप टी20 टूर्नामेंट खेलने उतरेगी तो उसमें हार्दिक पांड्या भी होंगे। अगर सर्जरी से उबर रहे टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव तब तक फिट नहीं हुए तो पांड्या को कप्तानी भी सौंपी जा सकती है। (Photo Credit- AP)
हार्दिक पांड्या के पूरे अंतरराष्ट्रीय करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 11 टेस्ट, 94 वनडे और 114 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इन सभी मैचों में हार्दिक पांड्या ने कुल मिलाकर 183 छक्के लगाए हैं। वहीं उनके चौकों की संख्या 344 है। (Photo Credit- AP)