मैच से पहले गंभीर ने दी 'चक दे इंडिया' वाली स्पीच, रिंकू के हौसले को भी किया सलाम

IND vs ENG Semi Final: भारत 5 मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे सेमीफाइमल में उतरेगा। यह मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया लगातार तीसरी बार इंग्लैंड की टीम से भिड़ेगी। 2022 में इंग्लैंड से करारी हार झेलने के बाद साल 2024 में उसने जीत दर्ज की थी। एक बार फिर एक कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। इस बीच गौतम गंभीर ने टीम को मोटिवेट करने के लिए 'चक दे इंडिया' टाइप स्पीच दी है। उन्होंने इस स्पीच में न केवल टीम इंडिया के खिलाड़ियों को उत्साह बढ़ाया है बल्कि रिंकू सिंह की बहादुरी को भी सलाम किया है, चलिए जानते हैं कि आखिरी गंभीर ने ऐसा क्या कहा है जिससे टीम के हौसले को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Mar 3 2026, 16:24 IST
गंभीर की 'चक दे इंडिया' वाली स्पीचImage Credit : BCCI01 / 07

गंभीर की 'चक दे इंडिया' वाली स्पीच

टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी से अब टीम इंडिया महज दो कदम की दूरी पर खड़ी है। 5 मार्च को उसे इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला खेलना है और उसके बाद 8 मार्च को फाइनल मुकाबला है। इन मुकाबलों में टीम में हौसला भरने का काम कोच और कप्तान का होता है। ऐसे में कोच गंभीर ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को जबरदस्त तरीके से हौसला बढ़ाया है। उनके इस स्पीच की तुलना सोशल मीडिया पर चक दे इंडिया में दी गई शाहरुख खान के स्पीच से की जा रही है।

5 मार्च को है सेमीफाइनल मुकाबला Image Credit : BCCI02 / 07

5 मार्च को है सेमीफाइनल मुकाबला

टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 5 मार्च को खेला जाएगा, जहां ग्रुप 2 की टीम का सामना ग्रुप वन के टॉपर से होगा। यानी इंग्लैंड की टीम भारत से भिड़ेगी। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 6.30 बजे होगा।

सुपर-8 में अजेय थी इंग्लैंड टीमImage Credit : BCCI03 / 07

सुपर-8 में अजेय थी इंग्लैंड टीम

सुपर-8 में इंग्लैंड की टीम ने अपने सभी मुकाबले जीते थे, जबकि भारतीय टीम केवल दो मुकाबला ही जीत पाई थी। भारत ने जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज की टीम को पटखनी दी थी, जबकि इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

मैच से पहले गंभीर ने बढ़ाया हौसला Image Credit : BCCI04 / 07

मैच से पहले गंभीर ने बढ़ाया हौसला

सेमीफाइनल के इस बड़े मुकाबले से पहले कोच गंभीर ने टीम इंडिया का हौसला बढ़ाया है। उन्होंने कहा 'एक चीज साफ है कि भारी दबाव होगा और हम इससे बच नहीं सकते। हम इसका सामना करेंगे। जब भी हमें लगेगा कि हम प्रेशर में हैं तो उसे पॉजिटीव वे में लेंगे। इसी के लिए हम क्रिकेट खेलते हैं।

देश के लिए खेलना हैImage Credit : BCCI05 / 07

देश के लिए खेलना है

गंभीर ने कहा कि घर में नॉकआउट मुकाबला सरीखे मैच देश के लिए खेलेंगे, एक दूसरे के लिए खेलेंगे। टीम इंडिया में नए तरह का चलन शुरू हुआ है जहां हर मैच से पहले अलग-अलग लोगों द्वारा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया जाता है। इसी क्रम में गंभीर ने यह स्पीच दी है।

रिंकू की हिम्मत को सलामImage Credit : BCCI06 / 07

रिंकू की हिम्मत को सलाम

गौतम गंभीर ने इस वीडियो में रिंकू सिंह की हिम्मत को भी सराहा है। उन्होंने रिंकू को लेकर कहा कि वह इस मुश्किल घड़ी में अकेला नहीं है, बल्कि पूरी टीम उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

साख पर गंभीर की इज्जतImage Credit : BCCI07 / 07

साख पर गंभीर की इज्जत

गौतम गंभीर ने जबसे कोचिंग संभाली है तब से केवल यही एक फॉर्मेट है जहां टीम इंडिया को थोड़ी बहुत सफलता मिली है, क्योंकि टेस्ट में तो उसे घर पर साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड जैसी टीम से हार का सामना करना पड़ा है। गंभीर की कोचिंग में यह दूसरा आईसीसी ट्रॉफी है। इससे पहले चैंपियंस ट्रॉफी में रोहित शर्मा वहां मौजूद थे। ऐसे में यह गंभीर का पहला आईसीसी ट्रॉफी होगा और वह खुद को साबित करना चाहेंगे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!