'लोगों की जान जरूरी..' गौतम गंभीर ने बेंगलुरु भगदड़ और RCB के जश्न पर किया रिएक्ट

Gautam Gambhir on Bengaluru Stampede: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स को हराकर अपने घर पहुंची रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम का सारा सेलिब्रेशन फीका पड़ गया जब चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई और जिसके चलते 11 लोगों की मौत हो गई वहीं 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस दर्दनाक हादसे के बाद आरसीबी को जमकर आलोचना का शिकार होना पड़ रहा है और टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर ने भी टीम को नसीहत दे दी है।


Authored by: SIddharth Sharma Updated Jun 5 2025, 21:18 IST
​सेलिब्रेशन में छाया मातम01 / 06

​सेलिब्रेशन में छाया मातम

​दरअसल 18 साल बाद ट्रॉफी जीतकर लौटी आरसीबी का सेलिब्रेशन का प्लान था और इसके लिए उन्होंने परमिशन भी ले ली थी लेकिन भीड़ उम्मीद से ज्यादा आ गई और चिन्नास्वामी स्टेडियम में जहां इवेंट चल रहा था वहीं बाहर भगदड़ मच गई जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई।​

1Image Credit : ANI/PTI/X02 / 06

1

​आरसीबी ने मदद का किया ऐलानImage Credit : ANI/PTI/X03 / 06

​आरसीबी ने मदद का किया ऐलान

आरसीबी ने इस घटना के बाद 10 लाख रुपए की मदद का ऐलान किया है। साथ ही उन्होंने एक फंड को भी बनाने का ऐलान किया है जिससे वे पीड़ितों की मदद करेंगे।​

​गंभीर ने की आलोचनाImage Credit : ANI/PTI/X04 / 06

​गंभीर ने की आलोचना

​गौतम गंभीर ने रोड शो की जमकर आलोचना की और कहा कि ‘‘मैं कभी रोड शो के पक्ष में नहीं था। यहां तक ​​कि 2007 में भी मैं इसके पक्ष में नहीं था। इसे बंद दरवाजे के पीछे या स्टेडियम में करें। मुझे उम्मीद है कि भविष्य में ऐसा कुछ नहीं होगा।’’​

​गंभीर ने आरसीबी को नसीहतImage Credit : ANI/PTI/X05 / 06

​गंभीर ने आरसीबी को नसीहत

​गंभीर ने आरसीबी को भी नसीहत देते हुए कहा कि ‘हमें हर पहलू में जिम्मेदार नागरिक होने की जरूरत है, चाहे वह फ्रेंचाइजी हो या नहीं। अगर हम रोड शो करने के लिए तैयार नहीं थे तो हमें ऐसा नहीं करना चाहिए था। आप 11 लोगों को नहीं खो सकते।'​

​विराट कोहली ने भी जताया दुखImage Credit : ANI/PTI/X06 / 06

​विराट कोहली ने भी जताया दुख

​बेंगलुरू में मची भगदड़ पर चेज मास्टर विराट कोहली ने भी दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा है और सांत्वना व्यक्त की है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!