रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम आईपीएल 2026 के ऑक्शन में जब उतरेगी तब उनकी तलाश दूसरे टाइटल पर होगी ऐसे में वे अपनी टीम में कुछ बदलाव करना चाहेंगे और कुछ खिलाड़ियों को रिलीज करना चाहेंगे।
आरसीबी ने ब्लेसिंग मुजरबानी को लुंगी नगीदी की जगह रिप्लेसमेंट के रुप में शामिल किया था हालांकि वे आईपीएल रुकने के बाद आए थे ऐसे में उन्हें रिटेन नहीं किया जा सकता है।
रासिख दार को आरसीबी ने बड़ी उम्मीदों के साथ खरीदा था लेकिन उन्हें शुरुआती मैच के अलावा कुछ नहीं खिलाए और अब उन्हें रिलीज किया जा सकता है।
लियाम लिविंग्सटन ना ही बल्लेबाजी से और ना ही गेंदबाजी से ज्यादा कमाल कर पाए हैं और टीम उनकी जगह किसी ओर ऑलराउंडर पर निशाना साध सकती है।
टिम सेफर्ट को आरसीबी ने जैकब बैथल की जगह शामिल किया था हालांकि वे एक भी मैच नहीं खेल पाए और आरसीबी शायद ही उन्हें रिटेन करे।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने चोटिल देवदत्त पडिक्कल की जगह पर आईपीएल के बाकी बचे सीजन के लिए मयंक अग्रवाल को साइन किया है। 2025 आईपीएल नीलामी के दौरान अनसोल्ड रहे अग्रवाल के आने वाले मैचों में RCB के लिए खेलने की संभावना है। लेकिन इस सीजन के बाद टीम के साथ उनका भविष्य निश्चित नहीं है क्योंकि पडिक्कल के पिछले अच्छे प्रदर्शन के कारण अग्रवाल को अगले साल के आईपीएल से पहले रिलीज किया जा सकता है।