वैभव सूर्यवंशी ने 588 गेंदों में कितने T20 वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़े, अगला मैच बड़ा होगा

Vaibhav Suryavanshi Records: टी20 क्रिकेट इतिहास में शायद ही इतनी जल्दी और इस रफ्तार से किसी ने आंकड़े पलटे हैं, जितनी तेजी से 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने अब तक कर दिखाया है। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट ने पहली बार 2007 में दुनिया में हलचल मचाई थी और आईपीएल (IPL) ने 2008 में कदम रखा था। लेकिन शायद ही किसी ने सोचा था कि इस खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट में एक दिन सबसे कम उम्र का खिलाड़ी आएगा और इतने सालों के तमाम रिकॉर्ड्स को सिर्फ कुछ ही समय में ध्वस्त कर देगा। सूर्यवंशी के आंकड़ों और वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (WR) के नंबर आपको भी हैरान कर देंगे।

Authored by: शिवम अवस्थीUpdated May 22 2026, 00:02 IST
वैभव सूर्यवंशी के चकित करने वाले आंकड़ेImage Credit : BCCI01 / 09

वैभव सूर्यवंशी के चकित करने वाले आंकड़े

बिहार के समस्तीपुर में स्थित छोटे से गांव ताजपुर में जन्में वैभव सूर्यवंशी ने जब पहली बार बल्ला उठाया था और जिसने भी उनको देखा था, शायद ही किसी को अंदाजा होगा कि कुछ ही दिन बाद क्रिकेट की दुनिया में ये बच्चा भूचाल लाने वाला है। जो आंकड़े आप देखने जा रहे हैं वो इस बात को बखूबी साबित करते हैं। वैभव ने अब तक अपने टी20 करियर में कुल 588 गेंदें खेली हैं और इतने कम अंतराल में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई है।

एक सीनियर टी20 लीग में डेब्यू करने वाला सबसे युवा खिलाड़ीImage Credit : BCCI02 / 09

एक सीनियर टी20 लीग में डेब्यू करने वाला सबसे युवा खिलाड़ी

वैभव सूर्यवंशी ने जब आईपीएल डेब्यू किया तब वो विश्व में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए जिसने किसी सीनियर टी20 लीग में डेब्यू किया। उन्हें भारत के दो पूर्व महान क्रिकेटर राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण की खोज माना जाता है।

एक पारी से 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएImage Credit : BCCI03 / 09

एक पारी से 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए

वैभव सूर्यवंशी ने टी20 क्रिकेट के अपने पहले शतक से 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिए थे। उन्होंने आईपीएल करियर का आगाज पिछले साल किया और कुछ ही मैचों बाद 35 गेंदों में शतक लगा दिया। गुजरात टाइटंस के खिलाफ उस मैच में वैभव ने 38 गेंदों में 101 रन बनाए थे। उस समय उनकी उम्र 14 साल 32 दिन थी। उस दिन उन्होंने टी20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में टी20 अर्धशतक, फिर सबसे कम उम्र में शतक और किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज शतक लगाने के वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिए थे।

टी20 क्रिकेट में सबसे तेज बल्लेबाजी का विश्व रिकॉर्डImage Credit : BCCI04 / 09

टी20 क्रिकेट में सबसे तेज बल्लेबाजी का विश्व रिकॉर्ड

टी20 क्रिकेट में इस समय सबसे तेज बल्लेबाजी यानी सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट का वर्ल्ड रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी के नाम ही दर्ज है। वैभव ने करियर के 31 टी20 मैचों में 217.68 के रिकॉर्ड स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करके ये रिकॉर्ड बनाया है।

T20 लीग इतिहास में सबसे कम उम्र में कॉन्ट्रैक्टImage Credit : BCCI05 / 09

T20 लीग इतिहास में सबसे कम उम्र में कॉन्ट्रैक्ट

आईपीएल के जरिए वैभव सूर्यवंशी ने विश्व टी20 लीग के इतिहास में सबसे कम उम्र में कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। ये कमाल 2025 में हुआ जब राजस्थान रॉयल्स ने उनको 1 करोड़ 10 लाख रुपये में खरीदा।

IPL में छक्के लगाने के दो बड़े रिकॉर्डImage Credit : BCCI06 / 09

IPL में छक्के लगाने के दो बड़े रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में छक्के लगाने के दो सबसे बड़े रिकॉर्ड बना दिए हैं। उन्होंने एक आईपीएल पारी में सर्वाधिक 11 छक्के लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी की है। इसके अलावा, एक आईपीएल सीजन में 50 से ज्यादा छक्के लगाने वाले वो सबसे युवा और पहले भारतीय खिलाड़ी बने हैं। ये उपलब्धि उन्होंने इसी साल हासिल की है।

1 सीजन में सबसे तेज 500 रन, पंत के सामने उनका रिकॉर्ड तोड़ाImage Credit : BCCI07 / 09

1 सीजन में सबसे तेज 500 रन, पंत के सामने उनका रिकॉर्ड तोड़ा

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपने 500 रन पूरे कर लिए हैं। अब तक वो 13 मैचों में 579 रन बना चुके हैं जिसमें 53 छक्के और 50 चौके शामिल हैं। वो एक सीजन में 500 रन बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने हैं और इस मामले में उन्होंने ऋषभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ा है, वो भी उन्हीं के सामने खड़े रहते हुए जब राजस्थान और लखनऊ का मैच जयपुर में खेला गया। इसके अलावा वो एक सीजन में सबसे तेज 500 रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं उन्होंने 579 रन 236.3 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं।

आगे क्या होने वाला है, क्या रिकॉर्ड बनेगाImage Credit : BCCI08 / 09

आगे क्या होने वाला है, क्या रिकॉर्ड बनेगा

राजस्थान रॉयल्स अगला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में 24 मई को खेलने वाली है। ये राजस्थान रॉयल्स का इस आईपीएल सीजन में आखिरी लीग मैच होगा जहां उनकी जीत प्लेऑफ में उनकी जगह सुनिश्चित कर सकती है। अगले मैच में अगर वैभव 7 छक्के लगा देते हैं या फिर उनकी टीम प्लेऑफ में जाती है और वहां वो सात छक्के पूरे करते हैं तो वो 19 साल के आईपीएल इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। ये रिकॉर्ड क्रिस गेल (59 छक्के) के नाम दर्ज है। वैभव अब तक 53 छक्के लगा चुके हैं।

अब तक टी20 में कितने रन, छक्के और चौकेImage Credit : BCCI09 / 09

अब तक टी20 में कितने रन, छक्के और चौके

वैभव अब तक अपने टी20 करियर में 31 मैच खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने सबसे तेज 1280 रन बनाए हैं। इसमें 4 शतक, 4 अर्धशतक, 103 चौके और 115 छक्के शामिल हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!