ऑस्ट्रेलिया ने रचा इतिहास, 97 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

Australia Cricket Team: 5 मैच की एशेज सीरीज में पहला टेस्ट जीतने के बाद दूसरे टेस्ट में भी ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली। ब्रिसबेन मे खेले जा रहे इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने न केवल इंग्लैंड के बल्लेबाजों को परेशान किया बल्कि बल्लेबाजों ने भी कुछ ऐसा किया जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में आज से पहले केवल दो बार ही हुआ था। पिंक बॉल टेस्ट की बात करें तो ऐसा पहली बार हुआ।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Dec 7 2025, 13:10 IST
एशेज में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्डImage Credit : AP01 / 07

एशेज में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

ब्रिसबेन में चल रहे एशेज के दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने पिंक बॉल टेस्ट में एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। सीरीज में 1-0 से आगे चल रही कंगारू टीम ने कुछ ऐसा कर दिया जो 97 साल के इतिहास में पहली बार हुआ।

संघर्ष कर रही है इंग्लैंडImage Credit : AP02 / 07

संघर्ष कर रही है इंग्लैंड

ब्रिसबेन में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 334 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 511 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और पहली पारी के आधार पर 177 रन की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में भी इंग्लैंड एक वक्त 128 के स्कोर पर 6 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी, लेकिन फिलहाल बेन स्टोक्स और 93 रन जोड़ चुके हैं।

5 बल्लेबाजों ने लगाए अर्धशतकImage Credit : AP03 / 07

5 बल्लेबाजों ने लगाए अर्धशतक

ऑस्ट्रेलिया की ओर से 5 बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेली। इसमें जेक विदरलैंड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी और मिचेल स्टार्क जैसे खिलाड़ी शामिल रहे। ​

स्टार्क रहे हाईएस्ट स्कोररImage Credit : AP04 / 07

स्टार्क रहे हाईएस्ट स्कोरर

ऑस्ट्रेलिया की ओर से तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क हाईएस्ट स्कोरर रहे। उन्होंने 141 गेंद खेलकर 77 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को 511 तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया।

सभी 11 बल्लेबाज पहुंचे डबल फिगर परImage Credit : AP05 / 07

सभी 11 बल्लेबाज पहुंचे डबल फिगर पर

ऑस्ट्रेलिया की इस पारी में एक हैरान करने वाली बात सामने आई। सभी 11 बल्लेबाज डबल फिगर के स्कोर तक पहुंचे। आखिरी बल्ले21 बल्लेबाज के तौर पर स्कॉट बोलैंड 21 रन बनाकर नाबाद रहे।

तीसरी टीम बनी ऑस्ट्रेलियाImage Credit : AP06 / 07

तीसरी टीम बनी ऑस्ट्रेलिया

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा केवल दो बार हुआ था जब सभी 11 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े पर पहुंचे। इंग्लैंड ने 1894 में मेलबर्न और 1928 में सिडनी में यह कारनामा किया था।

पिंक बॉल टेस्ट में पहली बारImage Credit : AP07 / 07

पिंक बॉल टेस्ट में पहली बार

पिंक बॉल टेस्ट में ऐसा पहली बार हुआ। साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहली बार ऐसा किया है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!