खत्म हुआ सस्पेंस, इस दिन से शुरू होगा एशिया कप 2025

Asia Cup 2025 Tentative Date: भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव की वजह से एशिया कप 2025 का आयोजन खटाई में पड़ता दिख रहा था। लेकिन खबर आई है टूर्नामेंट के आयोजन पर सहमति बन गई है। एशिया कप 2025 का आगाज सितंबर के दूसरे सप्ताह में हो सकता है। टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान दोनों टीमें शिरकत करती नजर आएंगी। आइए जानें कब और कहां होगा टूर्नामेंट का आगाज और कौन सी टीमें लेंगी भाग?

Authored by: नवीन चौहानUpdated Jun 29 2025, 17:52 IST
​भारत की मेजबानी में होना है आयोजनImage Credit : ACC01 / 07

​भारत की मेजबानी में होना है आयोजन

एशिया कप 2025 का आयोजन भारत की मेजबानी में होना है। पाकिस्तान ने भारत का दौरा करने से इनकार कर दिया है। ऐसे में टूर्नामेंट को और किसी देश में ट्रांसफर किया जा सकता है।

यूएई रेस में है सबसे आगेImage Credit : ACC02 / 07

यूएई रेस में है सबसे आगे

​भारत में अगर टूर्नामेंट का आयोजन नहीं होता है तो यूएई मेजबानी की रेस में सबसे आगे चल रहा है। हालांकि टूर्मामेंट के हाईब्रिड मॉडल पर आयोजन पर भी चर्चा चल रही है।​

टी20 फॉर्मेट में होगा आयोजनImage Credit : ACC03 / 07

टी20 फॉर्मेट में होगा आयोजन

एशिया कप 2025 का आयोजन टी20 फॉर्मेट में होगा और इसमें 6 टीमें भाग लेंगी। जिसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और यूएई की टीमें होंगी।

​10 सितंबर को होगा आगाजImage Credit : ACC04 / 07

​10 सितंबर को होगा आगाज

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक टूर्नामेंट का आगाज 10 सितंबर को हो सकता है। टूर्नामेंट को प्रमोशन की गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं।

जल्द होगा शेड्यूल का ऐलानImage Credit : ACC05 / 07

जल्द होगा शेड्यूल का ऐलान

​टूर्नामेंट के आयोजन की तारीख पर एसीसी अगले सप्ताह मुहर लगा सकती है। एशिया कप 2025 के शेड्यूल का ऐलान जुलाई के पहले सप्ताह में जारी हो सकता है।

पोस्टर पर मचा बवालImage Credit : ACC06 / 07

पोस्टर पर मचा बवाल

​एशिया कप 2025 के प्रमोशन के लिए जो पोस्टर जारी किया गया है उसमें पाकिस्तान के कप्तान की तस्वीर नहीं है। इस वजह से मामला सोशल मीडिया में सुर्खियों में है।

प्रशंसकों को है बेसब्री से इंतजारImage Credit : ACC07 / 07

प्रशंसकों को है बेसब्री से इंतजार

प्रशंसकों को एशिया कप का बेसब्री से इंतजार है। पहली बार एक दशक में भारतीय टीम एशिया कप में रोहित और विराट के बगैर उतरेगी। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच कड़ी टक्कर देखने को टूर्नामेंट में मिलेगी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!