एशेज से पहले स्टीव स्मिथ ने दी जो रूट को खुली चुनौती

Joe Root vs Australia: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच साल 2025 के अंत और साल 2026 के आरंभ में एशेज सीरीज खेली जानी है। पांच मैच की सीरीज नें इंग्लिश और कंगारू खिलाड़ियों के बीच इस बार ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर वर्चस्व की जंग होगी। टेस्ट क्रिकेट इतिहास की सबसे पुरानी सीरीज में जीत हासिल करना दोनों टीमों के लिए प्रतिष्ठा की बात रही है। दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ एशेज में हार के कतई बर्दाश्त नहीं कर सकती हैं। चार साल पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इंग्लैंड को जो रूट की कप्तानी में ही एशेज सीरीज में 1-4 के अंतर से हार का मुंह देखना पड़ा था। करारी हार के बाद जो रूट को टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़नी पड़ी। नए कप्तान बेन स्टोक्स और नए कोच ब्रेडन मैकुलम के साथ इंग्लिश टीम ने अपने घर पर साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पलटवार करते हुए सीरीज 2-2 से बराबर करने में सफल रही। ऐसे में एक बार फिर बारी कंगारूओं की है और वो इंग्लैंड का सूपड़ा साफ करने की तैयारी में जुटे हैं। कंगारू खिलाड़ियों ने हमेशा की तरह इंग्लैंड के खिलाड़ियों के ऊपर मानसिक दबाव बनाने के लिए बयानबाजी या कहें वर्ड वॉर शुरू कर दी है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने तो ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के खिलाफ इंग्लैंड के बल्लेबाजों के बेहाल होने का बयान देते हुए जो रूट के बारे में एक बड़ी भविष्यवाणी करते हुए खुली चुनौती दे दी है। आइए जानते हैं स्मिथ ने आगामी एशेज सीरीज में जो रूट के प्रदर्शन को लेकर क्या कहा?(फोटो क्रेडिट AP)

Authored by: नवीन चौहानUpdated Aug 16 2025, 04:20 IST
एशेज में शतक नहीं जड़ पाएंगे रूट01 / 07

एशेज में शतक नहीं जड़ पाएंगे रूट

अपने टेस्ट करियर के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में चल रहे जो रूट को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने बड़ी भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि रूट ऑस्ट्रेलिया में एक बार फिर शतक नहीं जड़ पाएंगे। (फोटो क्रेडिट AP)​

ऐसा है रूट का ऑस्टेलिया के खिलाफ टेस्ट रिकॉर्ड02 / 07

ऐसा है रूट का ऑस्टेलिया के खिलाफ टेस्ट रिकॉर्ड

​ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जो रूट का टेस्ट रिकॉर्ड अच्छा रहा है। उन्होंने कंगारुओं के खिलाफ अबतक खेले 34 टेस्ट मैच की 65 पारी में 40.46 के औसत से 2428 रन बनाए हैं। जिसमें 4 शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं। 180 उनका चिरप्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। रूट का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ औसत उनके करियर औसत(51.29) से बहुत कम है। (फोटो क्रेडिट AP)​

ऐसा रहा है ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर रूट का प्रदर्शन03 / 07

ऐसा रहा है ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर रूट का प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया में जो रूट ने साल 2013 से 2022 तक कुल 14 टेस्ट खेले हैं जिसकी 27 पारियों में उन्होंने 2 बार नाबाद रहते हुए 892 रन 35.68 के औसत से बनाए हैं। जिसमें 9 अर्धशतक शामिल हैं। 89 उनका ऑस्ट्रेलियाई धरती पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। ये पारी उन्होंने 2021 में ब्रिस्बेन में खेली थी।(फोटो क्रेडिट AP)​

ऑस्ट्रेलिया में नहीं जड़ सके हैं सैकड़ा04 / 07

ऑस्ट्रेलिया में नहीं जड़ सके हैं सैकड़ा

​जो रूट करियर में 39 टेस्ट शतक जड़े हैं जिसमें से चार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनके बल्ले से निकले हैं लेकिन ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर अबतक एक भी शतक नहीं जड़ सके हैं। ऑस्ट्रेलिया में रूट ने 9 अर्धशतक जड़े, तीन बार 80 रन के आंकड़े को पार करने में सफल भी रहे लेकिन शतक पूरा नहीं कर सके। (फोटो क्रेडिट AP)​

कप्तानी छोड़ने के बाद हैं शानदार फॉर्म में हैं रूट05 / 07

कप्तानी छोड़ने के बाद हैं शानदार फॉर्म में हैं रूट

जो रूट टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद से शानदार फॉर्म में हैं। टेस्ट कप्तानी छोड़ने के बाद रूट ने 29 टेस्ट में 58.7 के औसत से 2680 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने करियर के 39 में से 14 शतक जड़े। इन 14 शतकों में से 10 टीम की जीत में काम आए हैं। 3 मैच में टीम को हार मिली जबकि एक ड्रॉ रहा। (फोटो क्रेडिट AP)​

पिछली एशेज में ऐसा रहा था प्रदर्शन06 / 07

पिछली एशेज में ऐसा रहा था प्रदर्शन

साल 2023 की इंग्लैंड में खेली गई एशेज सीरीज में जो रूट ने 5 टेस्ट की 9 पारी में एक बार नाबाद रहते हुए 412 रन 51.50 के औसत से बनाए थे। जिसमें एक शतक और 2 अर्धशतक शामिल थे। नाबाद 118 रन की पारी उन्होंने बर्मिंघम में खेली थी लेकिन इंग्लैंड को मैच में 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था और रूट की शतकीय पारी पर पानी फिर गया था। (फोटो क्रेडिट AP)​

पर्थ में 21 नवंबर को होगा एशेज सीरीज का आगाज 07 / 07

पर्थ में 21 नवंबर को होगा एशेज सीरीज का आगाज

ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में 21 नवंबर 2025 को एशेज सीरीज का आगाज पर्थ में होगा। पहला टेस्ट 21 से 25 नवंबर के बीच खेले जाएगा। सीरीज का दूसरा टेस्ट 4 से 8 दिसंबर के बीच ब्रिस्बन में, तीसरा टेस्ट 17 दिसंबर से एडिलेड, चौथा टेस्ट 26 से 30 दिसंबर के बीच मेलबर्न में और पांचवां 4 से 8 जनवरी तक सिडनी में खेला जाएगा। (फोटो क्रेडिट AP)​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!