आईपीएल 2026 से पहले सचिन के अर्जुन तेंदुलकर का सैकड़ा

IPL 2026: आईपीएल 2026 से पहले जहां रवींद्र जडेजा और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों के ट्रेड ने सबका ध्यान खींचा वहीं सचिन तेंदुलकर के लाल का लखनऊ जाना भी सुर्खियों में रहा। मुंबई इंडियंस के लिए उन्हें कम मौके मिले, लेकिन अब इस खिलाड़ी को उम्मीद होगी कि शायद वह लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बना पाएंगे। ये तो बात हुई भविष्य की, लेकिन वर्तमान में उन्होंने एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। चलिए जानते हैं कि आखिर वह मुकाम क्या है?

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Nov 17 2025, 21:35 IST
सैंकड़े पर अर्जुन का निशानाImage Credit : Instagram Arjun Tendulkar01 / 07

सैंकड़े पर अर्जुन का निशाना

सचिन के लाल अर्जुन तेंदुलकर ने आईपीएल 2026 से पहले एक धमाल किया है। उन्होंने यह खास उपलब्धि सौराष्ट्र टीम के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान हासिल की। क्या है यह रिकॉर्ड क्यों अर्जुन की हर जगह चर्चा हो रही है, चलिए जानते हैं।

लखनऊ के लिए खेलेंगे अर्जुनImage Credit : Instagram Arjun Tendulkar02 / 07

लखनऊ के लिए खेलेंगे अर्जुन

अर्जुन तेंदुलकर ने आईपीएल 2026 से पहले अपनी टीम बदल दी है। मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहने वाले अर्जुन अब लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलेंगे। उन्हें 30 लाख के प्राइस टैग पर एलएसजी ने अपने साथ जोड़ा है।

2023 में किया था डेब्यूImage Credit : Instagram Arjun Tendulkar03 / 07

2023 में किया था डेब्यू

अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने साल 2021 में अपने साथ जोड़ा था, लेकिन उन्हें अपना पहला मुकाबला खेलने के लिए 2 साल का इंतजार करना पड़ा। अर्जुन ने अपना पहला मुकाबला साल 2023 में खेला था। 5 मैच खेलने वाले अर्जुन के नाम 13 रन और 3 विकेट है।

क्यों हो रही है चर्चाImage Credit : Instagram Arjun Tendulkar04 / 07

क्यों हो रही है चर्चा

दरअसल सोमवार को अर्जुन तेंदुलकर ने रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान एक खास उपलब्धि हासिल की। उन्होंने यह उपलब्धि सौराष्ट्र के खिलाफ मैच के दौरान हासिल किया।

विकेट का सैंकड़ाImage Credit : Instagram Arjun Tendulkar05 / 07

विकेट का सैंकड़ा

सौराष्ट्र के खिलाफ मैच में अर्जुन तेंदुलकर ने हार्विक देसाई को आउट कर सीनियर क्रिकेट में अपना 100वां विकेट पूरा किया। उन्होंने हरियाणा के खिलाफ साल 2021 में अपना डेब्यू विकेट लिया था।

सैयद मुश्ताक अली में डेब्यूImage Credit : Instagram Arjun Tendulkar06 / 07

सैयद मुश्ताक अली में डेब्यू

अर्जुन ने घरेलू क्रिकेट में डेब्यू 2020/21 में मुंबई के लिए किया था। अगले सीजन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला और उन्होंने गोवा का रुख किया। गोवा के लिए उन्होंने शतकीय पारी खेलकर शानदार डेब्यू किया था।

अर्जुन का क्रिकेट करियरImage Credit : Instagram Arjun Tendulkar07 / 07

अर्जुन का क्रिकेट करियर

अर्जुन के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने 21 फर्स्ट क्लास मैच में 47, 18 लिस्ट ए मैच में 25 और टी20 में 27 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा उनके नाम क्रमश: 581, 102 और 119 रन हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!