एडम गिलक्रिस्ट ने चुनी आईपीएल इतिहास की बेस्ट प्लेइंग इलेवन, 7 नाम भारतीय

IPL All Time Playing XI: साल 2009 में डेकन चार्जर्स को अपनी कप्तानी में आईपीएल चैंपियन बनाने वाले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने आईपीएल इतिहास की बेस्ट प्लेइंग इलेवन टीम चुनी है। खास बात यह है कि इस टीम में उन्होंने खुद को नहीं रखा। इस बेस्ट टीम में गिलक्रिस्ट ने 11 में से 7 खिलाड़ी भारतीय चुने हैं। टीम की कमान एमएस धोनी को दी गई है तो तेज गेंदबाजी और स्पिन में भी गिलक्रिस्ट ने बेस्ट नाम चुने हैं। चलिए जानते हैं कि गिलक्रिस्ट की बेस्ट प्लेइंग इलेवन में कौन-कौन खिलाड़ी शामिल हैं?

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Apr 5 2026, 18:20 IST
आईपीएल की ऑलटाइम में कौन-कौनImage Credit : IPL01 / 08

आईपीएल की ऑलटाइम में कौन-कौन

एडम गिलक्रिस्ट ने आईपीएल इतिहास की अब तक के बेस्ट टीम चुनी है। इस टीम में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा है। गिलक्रिस्ट की इस टीम में 7 भारतीय खिलाड़ियों के अलावा एक ऑस्ट्रेलियाई, दो केरीबियाई और एक श्रीलंका का खिलाड़ी शामिल है। चलिए जानते हैं कि इस टीम में गिलक्रिस्ट ने कौन-कौन से खिलाड़ियों को शामिल किया है?

विराट-रोहित Image Credit : IPL02 / 08

विराट-रोहित

गिलक्रिस्ट ने अपनी प्लेइंग इलेवन में रोहित शर्मा और विराट कोहली को शामिल किया। रोहित अपनी कप्तानी में 5 आईपीएल ट्रॉफी जीत चुके हैं, जबकि विराट इस लीग के सबसे सफल बैटर हैं। सर्वाधिक शतक के साथ-साथ सबसे ज्यादा अर्धशतक भी किंग कोहली के नाम ही है।

गिलक्रिस्ट के सलामी बल्लेबाजImage Credit : IPL03 / 08

गिलक्रिस्ट के सलामी बल्लेबाज

गिलक्रिस्ट के सलामी बल्लेबाज की बात करें तो उन्होंने इसके लिए डेविड वॉर्नर को चुना है। वॉर्नर के साथ रोहित को वह सलामी जोड़ी के तौर पर देख रहे हैं। वॉर्नर की कप्तानी में हैदराबाद ने साल 2016 में ट्रॉफी उठाई थी।

मिडिल ऑर्डर में सूर्याImage Credit : IPL04 / 08

मिडिल ऑर्डर में सूर्या

उनके प्लेइंग इलेवन में सूर्यकुमार यादव को बतौर मिडिल ऑर्डर चुना गया है। लंबे वक्त तक नंबर वन टी20 बल्लेबाज रहने वाले सूर्या ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई है।

एमएस धोनी (कप्तान)Image Credit : IPL05 / 08

एमएस धोनी (कप्तान)

गिलक्रिस्ट ने विकेटकीपिंग की भूमिका एमएस धोनी को दी है। इसके अलावा उनके इस टीम के कप्तान भी एमएस धोनी हैं। धोनी को इस लीग का सबसे सफल कप्तान माना जाता है।

गिलक्रिस्ट के स्पिन गेंदबाजImage Credit : IPL06 / 08

गिलक्रिस्ट के स्पिन गेंदबाज

एडम गिलक्रिस्ट ने अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन में दो स्पिन गेंदबाजों को चुना है। रवींद्र जडेजा के अलावा गिलक्रिस्ट ने वेस्टइंडीज के दिग्गज सुनील नरेन को अपनी ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन में रखा।

तेज गेंदबाजी का विकल्पImage Credit : IPL07 / 08

तेज गेंदबाजी का विकल्प

गिलक्रिस्ट की प्लेइंग इलेवन में 3 तेज गेंदबाज हैं। जसप्रीत बुमराह के अलावा लसिथ मलिंगा ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं। तीसरे विकल्प के तौर पर उन्होंने भुवनेश्वर कुमार हैं।

आईपीएल की ऑलटाइम प्लेइंग इलेवनImage Credit : IPL08 / 08

आईपीएल की ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन

IPL All Time Playing XI: डेविड वॉर्नर, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सुरेश रैना, सूर्यकुमार यादव, काइरन पोलार्ड, एमएस धोनी (कप्तान), रवींद्र जडेजा, सुनील नरेन, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा और भुवनेश्वर कुमार।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!