पिताजी ये शतक आपके लिए, ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स कैरी ने टेस्ट क्रिकेट में बनाया नया रिकॉर्ड

Alex Carey Test Century: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड (Australia vs England) के बीच एडिलेड में शुरू हुए एशेज टेस्ट सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच (AUS vs ENG 3rd Test) के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने फिर अपना दम दिखाया। पांच मैचों की प्रतिष्ठित एशेज सीरीज में 2-0 से आगे चल रही मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम तीसरे टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करते हुए एक समय मुश्किल में आ गई थी, लेकिन फिर विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने ऐसी रिकॉर्ड पारी खेली जिसने सबका दिल जीत लिया और साथ ही भावुक भी कर दिया।

Authored by: शिवम अवस्थीUpdated Dec 17 2025, 15:00 IST
एलेक्स कैरी ने रचा इतिहासImage Credit : AP01 / 08

एलेक्स कैरी ने रचा इतिहास

ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने परिवार में आए दुख के सैलाब से निकलते हुए ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड तीसरे एशेज टेस्ट के पहले दिन साहसिक पारी खेली। उन्होंने पहले दिन लड़खड़ाती ऑस्ट्रेलियाई पारी को पार लगाने के साथ-साथ एक खास रिकॉर्ड लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड तीसरा एशेज टेस्ट मैचImage Credit : AP02 / 08

ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड तीसरा एशेज टेस्ट मैच

एशेज टेस्ट सीरीज के तीसरा मैच एडिलेड के एडिलेड ओवल मैदान पर शुरू हुआ। इस मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के नियमित टेस्ट कप्तान पैट कमिंस की वापसी हुई है, जबकि पिछले दो टेस्ट मैचों में कप्तानी कर रहे स्टीव स्मिथ वर्टिगो समस्या के कारण बाहर हैं।

ऑस्ट्रेलिया की पारी लड़खड़ाती रहीImage Credit : AP03 / 08

ऑस्ट्रेलिया की पारी लड़खड़ाती रही

ऑस्ट्रेलियाई टीम जब मैच की पहली पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरी तो उसने 33 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए। टीम के दोनों ओपनर्स जेक वेदरल्ड (18 रन) और ट्रेविस हेड (10 रन) सस्ते में पवेलियन लौट गए।

जीरो पर आउट हुआ IPL 2026 का सबसे महंगा खिलाड़ीImage Credit : AP04 / 08

जीरो पर आउट हुआ IPL 2026 का सबसे महंगा खिलाड़ी

पिछले दिन ही आईपीएल 2026 की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा 25.20 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कीमत पर खरीदे जाने वाले ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में दूसरी ही गेंद पर जीरो पर आउट हो गए जिससे ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें और बढ़ गईं क्योंकि स्कोर 94 रन पर 4 विकेट हो चुका था।

ख्वाजा और कैरी की पार्टनरशिप ने संभालाImage Credit : AP05 / 08

ख्वाजा और कैरी की पार्टनरशिप ने संभाला

ऑस्ट्रेलिया के 39 वर्षीय बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने इस बार शानदार पारी को अंजाम दिया और 82 रन बनाए, वो शतक के करीब आकर चूक गए लेकिन उन्होंने पांचवें विकेट के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी के साथ 91 रनों की साझेदारी करके ऑस्ट्रेलिया की पारी संभालने का काम किया।

एलेक्स कैरी ने बनाया यादगार शतकImage Credit : AP06 / 08

एलेक्स कैरी ने बनाया यादगार शतक

उस्मान ख्वाजा तो आउट हो गए और 185 रन पर 5 विकेट खो चुकी थी, लेकिन एलेक्स कैरी ने बेहतरीन अंदाज में बल्लेबाजी जारी रखी और आउट होने से पहले 143 गेंदों में 106 रनों की बेहतरीन पारी को अंजाम दिया। उनकी इस पारी में 8 चौके और 1 छक्का शामिल था। उनके दम पर ऑस्ट्रेलिया ने दिन के अंत तक 8 विकेट पर 326 रन बना लिए थे।

143 साल के एशेज इतिहास में बड़ा रिकॉर्डImage Credit : AP07 / 08

143 साल के एशेज इतिहास में बड़ा रिकॉर्ड

एलेक्स कैरी अब 143 साल पुरानी सबसे पुरानी क्रिकेट सीरीज द एशेज में शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले ये कमाल सिर्फ तीन ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर कर पाए थे, वो थे ईयान हीली, एडम गिलक्रिस्ट और ब्रैड हैडिन।

भावुक हुए कैरी, पिताजी को समर्पित शतकImage Credit : Instagram/AlexCarey/AP08 / 08

भावुक हुए कैरी, पिताजी को समर्पित शतक

एलेक्स कैरी ने इसी साल सितंबर में ल्यूकेमिया के चलते अपने पिताजी को खो दिया था। उनके निधन के बाद एलेक्स कैरी टूट गए थे। हालांकि अब जब उन्होंने अपने घरेलू मैदान पर शतक लगाया तो ये सेंचुरी अपने पिता को समर्पित की और सिर्फ वही नहीं, मैदान पर बैठे तमाम दर्शक और कैरी की पत्नी भी इस दौरान भावुक हो गईं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!