ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया के ऐलान ने फैंस और क्रिकेट पंडितों के बीच हलचल मचा दी है। हलचल की बड़ी वजह 2027 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा के खेलने और उससे पहले उन्हें कप्तानी से हटाए जानी की है। आइए जानते हैं कि आखिर रोहित को कप्तानी से क्यों हटाया गया? (साभार-BCCI)
ऑस्ट्रेलिया दौरे में टीम इंडिया के वनडे कप्तान शुभमन गिल होंगे जो इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट टीम के कप्तान बने थे। रोहित ने बीते 7 मई को टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था और वह अब केवल एक ही फॉर्मेट खेलते हैं। (साभार-BCCI X)
कप्तान के तौर पर पिछले 3 मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में रोहित का प्रदर्शन अद्बभुत रहा है। टी20 वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी और वनडे वर्ल्ड कप में उनकी कप्तानी में टीम केवल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल हारी थी। (साभार-BCCI)
ऐसे में यह साफ हो जाता है कि रोहित शर्मा की कप्तानी प्रदर्शन के कारण तो नहीं गई है, तो सवाल उठता है कि आखिर क्यों उनसे कप्तानी ली गई तो जवाब है कि टीम मैनेजमेंट दूरदर्शी सोच के साथ जाना चाहती है और 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए अभी से गिल को बतौर कप्तान तैयार करने के पक्ष में है। (साभार-BCCI)
इसके अलावा जब अजीत अगरकर से इस बारे में सवाल किया गया तो प्लानिंग औक कंसिसटेंसी के लिहाज़ से तीनों फॉर्मेट के लिए तीन अलग-अलग कप्तान रखना लगभग असंभव है। यह वह समय है जब आपको अगले विश्व कप की ओर भी देखना होता है। (साभार-BCCI)
इसके अलावा अगरकर ने कहा की विराट और रोहित वर्ल्ड कप 2027 के लिए प्रतिबद्ध नहीं हैं। ऐसे में 2027 वर्ल्ड कप तक बतौर खिलाड़ी उनका खेल पाना मुश्किल ही लगता है, क्योंकि वह दो फॉर्मेट पहले ही छोड़ चुके हैं। (साभार-BCCI)
मीडिया के कुछ रिपोर्ट्स में पहले ही कह दिया गया था कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरा आखिरी हो सकता है, लेकिन रोहित के जिगरी यार और पूर्व बैटिंग कोच अभिषेक नायर की मानें तो उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए ही 11 किलो वजन कम किया था। ऐसे में दिलचस्प है कि बतौर खिलाड़ी क्या रोहित खुद को इतना फिट और फॉर्म में रख पाएंगे कि वह 2027 वर्ल्ड कप खेलते नजर आएं मुश्किल है। (साभार-BCCI X)