भारत के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज एरॉन जॉर्ज ने अंडर-19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच में बल्ले से धूम मचा दी। भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए रिकॉर्ड 311 रन बनाने थे और ऐसे में हाथ खड़े किए एरॉन जॉर्ज ने जिन्होंने शानदार शतकीया पारी खेलकर भारतीय टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।
311 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एरॉन जॉर्ज ने 95 गेंद में अपनी सेंचुरी पूरी की। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 13 चौके और 2 छक्के लगाए। जॉर्ज इस वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने। इससे पहले विहान मल्होत्रा ने 109 रन की पारी खेली थी।
एरॉन जॉर्ज अंडर-19 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले छठे भारतीय बने। सबसे पहले साल 2000 में रवनीत रिकी ने भारत के लिए सेमीफाइनल में शतक जड़ा था। अंडर-19 सेमीफाइनल में इससे पहले साल 2022 में यश ढुल ने शतकीय पारी खेली थी।
एरॉन जॉर्ज ने कप्तान आयुष म्हात्रे के साथ दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 102 गेंद में 114 रन की मैच विनिंग साझेदारी की और टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित कर दी।
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 की बात करें तो यह किसी भारतीय द्वारा सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर है। जॉर्ज ने 104 गेंद में 115 रन की पारी खेली। उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी विहान मल्होत्रा का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 109 रन की पारी खेली थी।
इससे पहले अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 310 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। अफगानिस्तान की ओर से उजेरुल्लाह और फैसल ने शतकीय पारी खेली।
एरॉन जॉर्ज अंडर-19 सेमीफाइनल मुकाबले में शतक लगाने वाले 12वें खिलाड़ी बने। इससे पहले सेमीफाइनल में शतक लगाने वाले खिलाड़ी। रवनीत रिकी (भारत)- 2000चेतेश्वर पुजारा (भारत)- 2006शुभमन गिल (भारत)- 2018यशस्वी जायसवाल (भारत)- 2020महमूदुल हसन जॉय (बांग्लादेश)- 2020यश ढुल (भारत)- 2022थॉमस रेव (इंग्लैंड)- 2026ओलिवर पीक (ऑस्ट्रेलिया)- 2026उजेरुल्लाह नियाजई (अफगानिस्तान) 2026फैसल शिनोजादा (अफगानिस्तान) 2026