न रोहित न धोनी, आकाश चोपड़ा ने बनाई टेस्ट में टीम इंडिया की बेस्ट प्लेइंग इलेवन

All Time India Test Playing XI: वर्तमान में टीम इंडिया, इंग्लैंड के दौरे पर है। पहला टेस्ट गंवाने के बाद टीम इंडिया की नजर अब सीरीज में वापसी पर लगी है। ऐसे में इससे पहले आकाश चोपड़ा ने क्रिकेट के इस फॉर्मेट में टीम इंडिया की बेस्ट ऑल टाइम प्लेइंग इलेवन चुना है। हैरानी की बात यह है कि उनकी इस लिस्ट में दो वर्ल्ड चैंपियन कप्तान का नाम नहीं है। आइए जानते हैं उनके इस प्लेइंग इलेवन में किस-किस खिलाड़ी को जगह मिली है।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Jun 29 2025, 17:47 IST
ऑल टाइम इंडिया टेस्ट प्लेइंग इलेवनImage Credit : ICC01 / 07

ऑल टाइम इंडिया टेस्ट प्लेइंग इलेवन

आकाश चोपड़ा ने भारत की ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग इलेवन चुनी है। हैरानी की बात यह कि इन 11 में दो वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान का नाम नहीं है। उन्होंने जो प्लेइंग इलेवन चुनी है उसमें न तो रोहित शर्मा शामिल हैं और न ही 3 आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले एमएस धोनी का। आइए जानते हैं कि उन्होंने बतौर ओपनर और प्लेइंग इलेवन के रुप में उन्होंने किन खिलाड़ियों को जगह दी है।

दो वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान मिस Image Credit : ICC02 / 07

दो वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान मिस

आकाश चोपड़ा की इस प्लेइंग इलेवन में 3 आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले एमएस धोनी और 2 आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले रोहित शर्मा का नाम नहीं है। रोहित ने 67 और एमएस धोनी ने 90 टेस्ट भारत के लिए खेले हैं और दोनों भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं।

ओपनर के तौर पर सहवागImage Credit : ICC03 / 07

ओपनर के तौर पर सहवाग

आकाश चोपड़ा ने ओपनर के तौर पर अपनी पसंद वीरेंद्र सहवाग को बताया है। उन्होंने सुनील गावस्कर और सहवाग को बतौर ओपनर अपनी प्लेइंग इलेवन में जगह दी है।

नंबर 3 पर द्रविड़Image Credit : ICC04 / 07

नंबर 3 पर द्रविड़

आकाश चोपड़ा की इस प्लेइंग इलेवन में राहुल द्रविड़ शामिल हैं। उन्होंने नंबर 3 पर राहुल द्रविड़ को चुना है।

नंबर-4 पर तेंदुलकरImage Credit : ICC05 / 07

नंबर-4 पर तेंदुलकर

आकाश चोपड़ा की प्लेइंग इलेवन में नंबर 4 पर सचिन तेंदुलकर हैं। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन और शतक सचिन तेंदुलकर के नाम ही है।

विराट कोहली Image Credit : ICC06 / 07

विराट कोहली

विराट कोहली को नंबर 5 पर जगह मिली है। विराट ने हाल ही में अपने 14 साल के टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। वह रेड बॉल क्रिकेट के सबसे बड़े ब्रांड एंबेस्डर में से एक हैं।

चोपड़ा की आल टाइम इंडिया टेस्ट प्लेइंग इलेवनImage Credit : ICC07 / 07

चोपड़ा की आल टाइम इंडिया टेस्ट प्लेइंग इलेवन

All Time India Test Playing XI- सुनील गावस्कर, वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, ऋषभ पंत, कपिल देव, रविचंद्रन अश्विन, अनिल कुंबले, जसप्रीत बुमराह और जहीर खान।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!