आटा गूंथते समय किन बातों का रखें ध्यान,जानें वास्तु नियम

वास्तु शास्त्र में आटा गूंथने के लिए भी खास नियम बताए गए हैं। यदि हम भी आटा गूंथते समय इन खास बातों का ध्यान रख तो इससे घर में खुशहाली आती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार आटा गूंथते समय हमें किन खास बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Authored by: जयंती झाUpdated Sep 22 2024, 12:01 IST
 वास्तु शास्त्र में रसोईघर को लेकर बहुत से नियम बताए गए हैं। यदि हम किचन में वास्तु से संबंधित गलतियां करते हैं तो हमें बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। शास्त्रों में आटा गूंथने को लेकर खास नियम बताए गए हैं। आइए जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार आटा गूंथते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।Image Credit : Social01 / 08

वास्तु शास्त्र में रसोईघर को लेकर बहुत से नियम बताए गए हैं। यदि हम किचन में वास्तु से संबंधित गलतियां करते हैं तो हमें बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। शास्त्रों में आटा गूंथने को लेकर खास नियम बताए गए हैं। आइए जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार आटा गूंथते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

​वास्तु शास्त्र​Image Credit : Social02 / 08

​वास्तु शास्त्र​

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर की महिलाओं को हमेशा नहाने के बाद ही आटा गूंथना चाहिए। उसके बाद जब भी पहली रोटी बनाएं। उससे सबसे पहले गाय के लिए निकाल कर रख दें।

आटा गूंथकरImage Credit : Social03 / 08

आटा गूंथकर

कभी भी आटा बहुत ज्‍यादा देर पहले से गूंथकर नहीं रखें। गूथा हुआ आटा फ्रिज में ना रखें। ऐसा करने से घर में नकारात्मकता आती है। ज्‍योतिष के अनुसार फ्रिज में रखा आटा दरिद्रता लाता है।

​पानी को ना फेंके​Image Credit : Social04 / 08

​पानी को ना फेंके​

आटा गूंथने के बाद बचे हुए पानी को व्यर्थ ना फेंकें। उस पानी को आप पेड़ पौधे में डाल सकते हैं। ऐसा करने से घर में सुख, समृद्धि आती है।

​गोल-गोल आटा​Image Credit : Social05 / 08

​गोल-गोल आटा​

कभी भी आटे को गोल-गोल पिंड की तरह न गूंथे। आटे के पिंड से पितरों के लिए भोजन बनाया जाता है। गोल आटा गूंथने से पितर नाराज हो जाते हैं। गूंथा हुआ आटा किसी पिंड के समान नहीं लगना चाहिए।

तांबे का बर्तनImage Credit : Social06 / 08

तांबे का बर्तन

आटा गूंथते समय तांबे के बर्तन में रखे पानी का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से शुद्धता रहती है। इसके साथ ही घर में सकारात्मकता आती है।

साफ रखेंImage Credit : Social07 / 08

साफ रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार चकला बेलन को गंदा नहीं रखना चाहिए। बेलन और तवा को हमेशा साफ रखना चाहिए। इससे मां अन्नपूर्णा प्रसन्न रहती हैं।

​आटा को ढककर रखें​Image Credit : Social08 / 08

​आटा को ढककर रखें​

आटा गूंथने के बाद ढक कर रखें। आटे को कभी भी खुला नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से उसमें कीटाणु प्रवेश नहीं करते हैं। आटा को ढककर रखें। (डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!