हिंदू धर्म में बजरंगबली को संकटमोचन कहा जाता है। कहते हैं इनकी मूर्ति घर में रखने से जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। लेकिन हनुमान जी की हर प्रकार की मूर्ति घर में नहीं रखी जा सकती। तो ऐसे में जानिए हनुमान जी की प्रतिमा घर में रखने के नियम क्या हैं।
घर में हनुमान जी की भजन करती हुई प्रतिमा रखना बेहद शुभ माना जाता है और इसके अलावा उनकी बैठकर आशीर्वाद देती हुई प्रतिमा भी घर में रखी जा सकती है।
हनुमान जी की प्रतिमा की विधिवत पूजा भी करनी चाहिए। इससे ग्रहों को भी मजबूती मिलती है।
अगर हनुमान जी के अवतारों की बात करें तो उनके पंचमुखी अवतार वाली प्रतिमा घर में रखी जा सकती है।
हनुमान जी की मूर्ति सोना, चांदी या अष्ट धातु में होनी चाहिए क्योंकि इन धातुओं की प्रतिमाएं घर में रखना बेहद शुभ माना जाता है।
हनुमान जी की प्रतिमा जिस भी स्थान पर रख रहे हैं वो स्थान बिल्कुल साफ-सुथरा होना चाहिए। भगवान की प्रतिमा गंदे हाथों से भूलकर भी न छुएं।