Main Gate Vastu Tips in Hindi: अमीर लोग अपने घर के मुख्य द्वार पर सबसे ज्यादा ध्यान देते हैं। वो यहां तरह-तरह की चीजें रखते हैं जिससे मेन गेट की खूबसूरती तो बढ़ती ही है साथ ही घर में सुख-समृद्धि भी खींची चली आती है। चलिए जानते हैं कि घर के मुख्य द्वार पर किन चीजों को रखने से अमीर लोगों की तरह ही आप भी बन सकते हैं धनवान।
घर के प्रवेश द्वार पर उत्तर या दक्षिण दिशा में गणेश जी की मूर्ति भी जरूर रखनी चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
घर के मुख्य द्वार पर लक्ष्मी-कुबेर की तस्वीर लगाना बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं इससे घर में धन-दौलत की कभी कमी नहीं होती।
घर के प्रवेश द्वार पर सुख-शांति के लिए नींबू-मिर्च जरूर टांगना चाहिए। इससे घर को किसी की बुरी नजर भी नहीं लगती।
घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाना भी बेहद शुभ होता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा सदैव बनी रहती है।
घर से नकारात्मक ऊर्जा हटाने के लिए प्रवेश द्वार पर फूलों की माला लगा सकते हैं। इससे ईश्वर भी प्रसन्न होते हैं।