Sons Day 2024: अंकशास्त्र अनुसार 1 से लेकर 9 तक कुल नौ मूलांक होते हैं और हर मूलांक की अपनी-अपनी खासियत होती है। यहां हम एक ऐसे मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं जिस मूलांक के बेटे अपने माता-पिता के लिए बहुत भाग्यशाली तो होते ही हैं साथ ही वो उनसें बेहद प्यार भी करते हैं। ये काफी संस्कारी भी होते हैं। चलिए जानते हैं ये किस मूलांक के होते हैं।
मूलांक 7 के लड़के अपने माता-पिता के लिए बेहद भाग्यशाली माने जाते हैं। इनके जन्म के बाद से ही इनके माता पिता की किस्मत चमक जाती है। बता दें जिनकी जन्म तारीख 7, 16 और 25 होती है उनका मूलांक 7 होता है।
मूलांक 7 के लड़के बेहद संस्कारी होते हैं। अपने माता-पिता की हर बात मानते हैं। अपने परिवार वालों को लेकर काफी इमोशनल होते हैं।
ये अपने माता पिता का खूब नाम रोशन करते हैं। एक बार जो ठान लेते हैं वो पूरा करके ही दम लेते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति भी अमूमन अच्छी होती है।
मूलांक 7 वाले लड़के काफी धार्मिक स्वभाव के भी होते हैं। ईश्वर में इनकी असीम आस्था होती है। ये किसी के साथ गलत होता नहीं देख सकते।
ये लोग अपने आत्मविश्वास के दम पर जीवन में बहुत कुछ हासिल कर लेते हैं। दान-पुण्य जैसे काम में काफी धन खर्च करते हैं।
मूलांक 7 के लड़कों की एक खासियत ये है कि ये कभी हार नहीं मानते। कड़ी मेहनत के दम पर सफलता हासिल कर ही लेते हैं।