इन 5 राशियों की लाइफ में लगेगा खुशियों का तांता, राजा से मिलेंगे धन के दाता

धन के दाता शुक्र 20 दिसंबर को वृश्चिक राशि से धनु में प्रवेश करने वाले हैं। इसके साथ ही वे यहां पहले से ही मौजूद ग्रहों के राजा सूर्य के साथ युति बनाकर शुक्रादित्य योग बनाएंगे। इससे कुछ राशि वालों का मालामाल होना तय है। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनको इस योग से लाभ होगा?

Authored by: मोहित तिवारीUpdated Dec 18 2025, 17:12 IST
धनु में गोचर करेंगे शुक्र01 / 08

धनु में गोचर करेंगे शुक्र

ज्योतिष में शुक्र (वीनस) को प्रेम, सुख, धन, कला और वैभव का कारक माना जाता है, जबकि सूर्य (सन) अधिकार, नेतृत्व और जीवन शक्ति का प्रतीक हैं। इसी कारण शुक्र को धन का दाता और सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। 20 दिसंबर 2025, शनिवार सुबह ठीक 7 बजकर 50 मिनट पर शुक्र ने वृश्चिक राशि छोड़कर गुरु की राशि धनु में प्रवेश कर लेंगे। यहां पहले से सूर्य मौजूद हैं, इसलिए शुक्र-सूर्य की युति से शुक्रादित्य योग का निर्माण हो जाएगा।

​मालामाल कर देगा यह योग​02 / 08

​मालामाल कर देगा यह योग​

धनु राशि विस्तार, आध्यात्मिकता, यात्रा और उच्च महत्वाकांक्षा की प्रतीक है। शुक्रादित्य योग रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता, वित्तीय लाभ और संबंधों में मधुरता लाता है। अभी शुक्र अस्त हैं, फिर भी कई राशियों के लिए सकारात्मक परिवर्तन, आर्थिक स्थिरता और प्रेम जीवन में नई ऊर्जा लेकर आएंगे। कुल मिलाकर, यह समय निवेश, कला, यात्रा और करियर ग्रोथ के लिए शुभ होगा। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों को लाभ होने वाला है?

​सिंह राशि​03 / 08

​सिंह राशि​

शुक्रादित्य योग आपके पंचम भाव (प्रेम, संतान, रचनात्मकता) में बनेगा। यह आपके लिए सबसे रचनात्मक और रोमांटिक समय होगा। लव रिलेशनशिप में जुनून बढ़ेगा, अविवाहितों को अच्छा साथी मिल सकता है। संतान प्राप्ति या बच्चों से खुशखबरी के योग हैं। कला, मीडिया या क्रिएटिव फील्ड में काम करने वालों को बड़ा ब्रेक मिलेगा। निवेश या सट्टेबाजी में समझदारी से लाभ होगा। कुल मिलाकर, यह योग आपकी महत्वाकांक्षाओं को नई ऊंचाई देगा।

​तुला राशि​04 / 08

​तुला राशि​

शुक्र आपकी राशि के स्वामी हैं और यह योग आपके तृतीय भाव (पराक्रम, भाई-बहन, संचार) में होगा। इससे साहस और कम्युनिकेशन स्किल्स में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। मार्केटिंग, लेखन या मीडिया से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। छोटी यात्राएं लाभकारी रहेंगी। नई स्किल्स सीखने और नेटवर्किंग का अच्छा समय है। पुराने विवाद सुलझेंगे और आत्मविश्वास चरम पर रहेगा।

​धनु राशि​05 / 08

​धनु राशि​

शुक्र धनु में सूर्य के साथ आपके पहले भाव (व्यक्तित्व, स्वास्थ्य) को प्रभावित करेंगे। इससे व्यक्तित्व में गजब का आकर्षण और चुंबकीयता आएगी। लोग आपसे प्रभावित होंगे। नई शुरुआतें जैसे जॉब चेंज या बिजनेस सफल होंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और यात्राएं रोमांचक रहेंगी। नेतृत्व के अवसर मिलेंगे, करियर में उछाल आएगा। यह योग आपके लिए ‘स्टार बनने’ का समय लेकर आएगा।

​कुंभ राशि​06 / 08

​कुंभ राशि​

यह योग आपके लाभ भाव (ग्यारहवें भाव) में बनेगा। यह सबसे पावरफुल प्लेसमेंट है। इससे आपको हर तरफ से धन लाभ होगा। इच्छाएं पूरी होंगी, मित्रों और नेटवर्क से मदद मिलेगी। नए कॉन्ट्रैक्ट या आय के स्रोत खुलेंगे। नौकरी में प्रमोशन या बेहतर ऑफर आएगा। सामाजिक जीवन में चमक बढ़ेगी।

​मीन राशि​07 / 08

​मीन राशि​

शुक्रादित्य योग आपके कर्म भाव (दसवें भाव) में बनेगा। करियर में बड़ा उछाल आएगा, बॉस से प्रशंसा मिलेगी। सरकारी कामों या प्रमोशन के योग हैं। व्यापारियों को नए पार्टनर या डील मिलेंगी। महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी और जीवन में नई दिशा मिलेगी।

​​<strong>डिसक्लेमर</strong>​08 / 08

​​डिसक्लेमर​

यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!