घर में केले का पेड़ लगाना चाहिए या नहीं? जानिए वास्तु नियम

वास्तु शास्त्र में घर में क्या रखें और क्या नहीं इन सब बातों को विस्तार से बताया गया है। घर में वास्तु के अनुसार चीजों को रखने से घर में बरकत आती है। बहुत से लोग अपने घर में साज सज्जा के लिए पेड़ पौधे लगाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार घर में केले का पेड़ लगाना चाहिए या नहीं?

Authored by: जयंती झाUpdated Sep 20 2024, 07:55 IST
हिंदू धर्म में तुलसी हो या केले का पेड़ बहुत ही पवित्र माना गया है। केले के पेड़ की पूजा करने से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होती है। इस पेड़ को घर में लगाने को लेकर बहुत सारी धारणाएं हैं। कुछ लोग इससे घर में लगाना उचित मानते हैं तो कुछ नहीं। ऐसे में आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार घर में केले का पेड़ लगाना चाहिए या नहीं लगाना चाहिए।Image Credit : Social01 / 07

हिंदू धर्म में तुलसी हो या केले का पेड़ बहुत ही पवित्र माना गया है। केले के पेड़ की पूजा करने से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होती है। इस पेड़ को घर में लगाने को लेकर बहुत सारी धारणाएं हैं। कुछ लोग इससे घर में लगाना उचित मानते हैं तो कुछ नहीं। ऐसे में आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार घर में केले का पेड़ लगाना चाहिए या नहीं लगाना चाहिए।

​वास्तु शास्त्र​Image Credit : Social02 / 07

​वास्तु शास्त्र​

वास्तु शास्त्र के अनुसार केले का पेड़ कभी भी अपने घर के आगे नहीं लगाना चाहिए। घर के आगे इसे लगाने से घर में दरिद्रता आती है। केले के पेड़ को हमेशा घर के पीछे लगाना चाहिए।

​केले के पेड़​Image Credit : Social03 / 07

​केले के पेड़​

वास्तु के अनुसार केले के पेड़ को देवगुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु का वास माना जाता है, इसलिए इसे सही दिशा में लगाएं। घर में केले का पेड़ उत्तर या पूर्व दिशा में लगा सकते हैं।

​ईशान कोण​Image Credit : Social04 / 07

​ईशान कोण​

शास्त्रों के अनुसार, केले के पेड़ को लगाने के लिए उत्तम दिशा ईशान कोण मानी गई है। घर के पीछे इस दिशा में आप केले का पेड़ लगा सकते हैं।

​सुख-समृद्धि​Image Credit : Social05 / 07

​सुख-समृद्धि​

केले के पेड़ की पूजा हर गुरुवार को करनी चाहिए। इसकी पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। इसके साथ बिजनेस में भी लाभ होता है।

​घर की छत ​Image Credit : Social06 / 07

​घर की छत ​

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की छत पर केले का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर की आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है और पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

​घर के आंगन ​Image Credit : Social07 / 07

​घर के आंगन ​

घर के आंगन में केले का पेड़ लगाना शुभ होता है। ऐसा करने से परिवार के सदस्य सुख शांति से घर में रहते हैं। इसके साथ ही दुख और संकट से छुटकारा मिलता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!