प्यार में धोखा देने वालों को मिलता है ऐसा दंड, गरुड़ पुराण की ये सजा सुन रूह कांप जाएगी

गरुड़ पुराण हिंदू धर्म के अठारह महापुराणों में से एक पुराण है। ऐसा माना जाता है कि यह भगवान विष्णु द्वारा उनके वाहन गरुड़ को दिया गया उपदेश है, इसलिए इसका नाम गरुड़ पुराण रखा गया है। इसमें धर्म, कर्म, मृत्यु, पुनर्जन्म और मोक्ष से जुड़ी कई बातें बताई गई हैं। साथ ही इसमें ये भी बताया गया है कि किस कर्म के लिए नरक में कैसी सजा मिलती है।

Authored by: लवीना शर्माUpdated Apr 21 2025, 14:32 IST
धोखा देने वालों के लिए सजाImage Credit : Canva01 / 09

धोखा देने वालों के लिए सजा

गरुड़ पुराण में बताया गया है कि मृत्यु के बाद आत्मा के साथ क्या-क्या होता है और कौन-कौन से पापों के लिए कौन सी सजा मिलती है। आज हम जानेंगे किसी को धोखा देने वाले लोगों के लिए गरुड़ पुराण में क्या बताई गई है।

इन लोगों को मिलता है नरकImage Credit : Canva02 / 09

इन लोगों को मिलता है नरक

गरुड़ पुराण में प्रेम में धोखा देने वालों के लिए काफी कठोरतम सजा का विवरण दिया गया है। ​गरुड़ पुराण अनुसार अगर कोई व्यक्ति पराई स्त्री के लिए अपनी पत्नी को छोड़ देता है या कोई महिला दूसरे पुरुष के लिए अपने पति को छोड़ देती है तो मृत्यु के बाद उसे नरक की यातनाएं सहनी पड़ती हैं।

मिलती है ये सजाImage Credit : Canva03 / 09

मिलती है ये सजा

प्यार में धोखा देने वालों को सात जन्मों तक अपने जीवनसाथी का वियोग सहना पड़ता है और पशु योनि में जन्म लेना पड़ता है।

​लोहे की गर्म सलाखImage Credit : Canva04 / 09

​लोहे की गर्म सलाख

गरुड़ पुराण अनुसार प्यार में धोखा देने वाले लोगों को लोहे की गर्म सलाख का आलिंगन करवाया जाता है जिससे व्यक्ति की रूह कांप जाती है और यमदूत उन पर लगातार कोड़े बरसाते हैं।

पति को छोड़ने वाली महिला को मिलती है ऐसी सजाImage Credit : Canva05 / 09

पति को छोड़ने वाली महिला को मिलती है ऐसी सजा

गरुड़ पुराण अनुसार जो स्त्री अपने पति को छोड़ देती है और पराए पुरुष के साथ संबंध बनाती है उसे चमगादड़, छिपकली या दो मुंह वाले सांप की योनि प्राप्त होती है।

​कुंभीपाक नरकImage Credit : Canva06 / 09

​कुंभीपाक नरक

गरुड़ पुराण अनुसार पराई स्त्री के साथ रिश्ता रखने वाला व्यक्ति अगले जन्म में नपुंसक होता है। साथ ही ये भी बताया गया है जो व्यक्ति मित्र की पत्नी, पुत्रवधू के साथ काम वासना के प्रभाव में आकर संबंध रखता है, उसे मरने के बाद कुंभीपाक नरक में जाना पड़ता है। जहां उसे भयंकर कष्ट भोगने पड़ते हैं।

​ब्रह्मराक्षस बनते हैं ऐसे लोगImage Credit : Canva07 / 09

​ब्रह्मराक्षस बनते हैं ऐसे लोग

गरुड़ पुराण में कहा गया है जो पुरुष पराई स्त्री का हरण करता है वह ब्रह्मराक्षस बनता है। वहीं सगोत्र स्त्री के साध संबंध बनाने वाले को लकड़बग्घा, साही और रीछ की योनि प्राप्त होती है।

​असहनीय पीड़ाImage Credit : Canva08 / 09

​असहनीय पीड़ा

धोखा देने वाले लोगों को यमदूत मृत्यु के बाद नरक में ले जाते हैं और वहां उन्हें रस्सियों में बांधकर कठोर यातनाएं देते हैं। ऐसे लोगों को मल-मूत्र से भरे कुएं में डाल दिया जाता है। जहां उन्हें असहनीय पीड़ा मिलती है।

शारीरिक और मानसिक यातनाएंImage Credit : Canva09 / 09

शारीरिक और मानसिक यातनाएं

गरुड़ पुराण के अनुसार धोखा देने वाले लोगों को बार-बार शारीरिक और मानसिक यातनाएं इसलिए दी जाती है जिससे उन्हें अपनी गलतियों का अहसास हो सके।(डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!