मूलांक 4 वाले लोग अपनी कमाल की कार्यक्षमता के बल पर खूब धन कमाते हैं। इन लोगों को छोटी सी उम्र में बहुत सारी सफलता हासिल करते हैं।
मूलांक 4 के जातक बेहद ही मेहनती और परिश्रमी होते हैं ऐसे में यह लोग सफल बिजनेसमैन, इंजीनियर के क्षेत्र में आगे बढ़ते हैं। ये एक अच्छे लीडर भी बनते हैं।
मूलांक 4 के लोगों के जीवन में कभी भी धन का अभाव नहीं रहता है। ये लोग अपनी मेहनत से बहुत धन कमाते हैं और खर्च भी करते हैं।
मूलांक 4 के जातक अपनी लगन के दम पर उच्च शिक्षा प्राप्त करते हैं। मूलांक 4 के जातक शोध विषयों या बिजली के काम में ज्यादा रुचि रखते हैं।
मूलांक 4 के लोग बहुत संवेदनशील होते हैं। ये लोग अपना हर रिश्ता बहुत दिल से निभाते हैं। इस अंक के लोग अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में माहिर होते हैं।