रवीन्द्रनाथ टैगोर, धोनी, कैटरीना कैफ जैसी शोहरत पाते हैं इस मूलांक के लोग, सफलता चूमती है कदम

Mulank 7 People: किसी भी व्यक्ति की जन्मतिथि से उसका मूलांक पता लगाया जा सकता है। कहते हैं मूलांक से व्यक्ति के स्वभाव और जीवन के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। आज हम आपको एक ऐसे मूलांक के बारे में बताएंगे जिस मूलांक के लोग जीवन में खूब सफलता पाते हैं।

Authored by: लवीना शर्माUpdated Apr 21 2025, 09:12 IST
मूलांक 7 वाले लोगImage Credit : Canva01 / 07

मूलांक 7 वाले लोग

महेंद्र सिंह धोनी, रवीन्द्रनाथ टैगोर और कटरीना कैफ सभी मूलांक 7 के जातक हैं। बता दें जिन लोगों की जन्म तारीख 7, 16 और 25 होती है उनका मूलांक 7 होता है। इस मूलांक के लोग मेहनती, बुद्धिमान और किस्मत के धनी होते हैं। सफलता इन लोगों के कदम चूमती है। जानिए मूलांक 7 वालों की खूबियां।

ये होती हैं खूबियांImage Credit : Canva02 / 07

ये होती हैं खूबियां

मूलांक 7 का स्वामी ग्रह केतु है। इसलिए इस मूलांक के लोग मौलिकता, स्वतंत्र विचार शक्ति और असामान्य व्यक्तित्व के मालिक होते हैं। इनका व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है।

सफलताImage Credit : Canva03 / 07

सफलता

मूलांक 7 वाले लोग कभी शांत चित्त नहीं बैठ पाते। सदैव कुछ न कुछ सोचते रहते हैं। हर समय किसी न किसी कार्य में व्यस्त रहते हैं। मूलांक 7 वालों की कल्पनाशक्ति तीव्र होती है। इनमें अभिव्यक्ति की अच्छी क्षमता होती हैं। ये जिस क्षेत्र में काम करते हैं उसमें खूब सफलता पाते हैं।

साफ दिलImage Credit : Canva04 / 07

साफ दिल

मूलांक 7 वाले दिल के साफ होते हैं। इनके मन में जो होता है ये साफ-साफ कह देते हैं। बातों को घुमाकर कहना इन्हें पसंद नहीं होता। ये अपनी बात स्वतंत्र रूप से और निडरता से कह देते हैं।

​आत्मविश्वासImage Credit : Canva05 / 07

​आत्मविश्वास

मूलांक 7 वालों के अंदर आत्मविश्वास भरपूर मात्रा में होता है। ये समाज में प्रतिष्ठित स्थान पर होते हैं। लाइफ में हमेशा बड़ा काम ही करते हैं।

ग्रंथों के ज्ञाताImage Credit : Canva06 / 07

ग्रंथों के ज्ञाता

मूलांक 7 वालों की शिक्षा का स्तर अच्छा होता है। इनकी खोजी प्रवृत्ति इन्हें पढ़ाई-लिखाई के क्षेत्र में खूब सफलता दिलाती है। ये कई ग्रंथों के ज्ञाता भी होते हैं।

आर्थिक स्थितिImage Credit : Canva07 / 07

आर्थिक स्थिति

मूलांक 7 वाले अपनी मौलिकता के बल पर खूब धन अर्जित करते हैं। लेकिन ये दान पुण्य आदि में काफी धन खर्च कर देते हैं। दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!