इस मूलांक वालों की लाइफ में IAS-IPS बनने का होता है प्रबल योग, होते हैं बेहद बुद्धिमान

Numerology: अंक ज्योतिष अनुसार किसी भी व्यक्ति की जन्म तारीख से उसके जीवन और स्वभाव के बारे में आसानी से जाना जा सकता है। यहां हम आपको बताएंगे किन तारीख में जन्मे बच्चों में IAS-IPS बनने के सबसे ज्यादा गुण होते हैं।

Authored by: लवीना शर्माUpdated Sep 22 2024, 22:30 IST
भाग्यशाली होती हैं इस मूलांक के लोगImage Credit : Canva01 / 07

भाग्यशाली होती हैं इस मूलांक के लोग

अंक शास्त्र की मानें तो मूलांक 1 से जुड़े जातकों में IAS-IPS या बड़े अधिकारी बनने के सबसे ज्यादा गुण होते हैं। बता दें जिनकी जन्म तारीख 1, 10, 19 और 28 होती है उनका मूलांक 1 होता है। मूलांक 1 वालों पर सूर्य देव का सबसे ज्यादा प्रभाव रहता है। इस वजह से ही ये अपने जीवन में सूर्य जैसे चमकने में कामयाब होते हैं। चलिए जानते हैं मूलांक 1 वालों में ऐसी क्या खासियत हैं जो उन्हें सफल अधिकारी बनाती है।

नेतृत्व करने का गुणImage Credit : Canva02 / 07

नेतृत्व करने का गुण

मूलांक 1 वालों में जन्म से ही नेतृत्व करने के गुण होते हैं। इसी वजह से ये अच्छे नेता या बड़े अधिकारी बनते हैं।

तेज दिमागImage Credit : Canva03 / 07

तेज दिमाग

मूलांक 1 वाले तेज दिमाग के होते हैं। साथ ही बहुत मेहनती भी होते हैं। जिस वजह से ये जीवन में कामयाबी पाने में सफल होते हैं।

पढ़ने लिखने में होशियारImage Credit : Canva04 / 07

पढ़ने लिखने में होशियार

इस मूलांक के जातक बचपन से ही पढ़ने लिखने में होशियार होते हैं। इन्हें हमेशा टॉप पर रहना पसंद होता है।

बहादुरImage Credit : Canva05 / 07

बहादुर

मूलांक 1 वाले लोग बेहद बहादुर भी होते हैं। किसी से डरते नहीं है। सही-गलत की इन्हें अच्छी समझ होती है।

कभी हार नहीं मानतेImage Credit : Canva06 / 07

कभी हार नहीं मानते

जीवन में चाहे कैसे ही परिस्थिति क्यों न आ जाए मूलांक 1 वाले कभी हार नहीं मानते। हर काम में सफलता पाने की हर संभव कोशिश करते हैं।

महत्वाकांक्षीImage Credit : Canva07 / 07

महत्वाकांक्षी

मूलांक 1 वाले लोग अत्याधिक महत्वाकांक्षी होते हैं। लाइफ में हमेशा से कुछ बड़ा करने की सोच रखते हैं। यही वजह है कि ये समाज में अपनी अलग पहचान बनाते हैं।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!