इन 6 राशि वालों का लगेगा जैकपॉट, मंगल की चाल कर देगी मालामाल

29 जनवरी को ग्रहों के सेनापति मंगल नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। मंगल के इस नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशि वालों को लॉटरी लगने जैसा लाभ हो सकता है। इन राशि वालों के जीवन के हर क्षेत्र में फायदा देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनको इससे लाभ होगा?

Authored by: मोहित तिवारीUpdated Jan 27 2026, 08:32 IST
मंगल का नक्षत्र परिवर्तन देगा लाभ01 / 09

मंगल का नक्षत्र परिवर्तन देगा लाभ

29 जनवरी 2026 की सुबह 12 बजकर 46 मिनट पर ग्रहों के सेनापति मंगल मकर राशि में रहते हुए श्रवण नक्षत्र में गोचर कर जाएंगे। श्रवण नक्षत्र के स्वामी चंद्रमा हैं, जबकि मंगल कर्म, साहस, ऊर्जा और पराक्रम के कारक माने जाते हैं। मकर राशि में मंगल पहले से ही उच्च स्थिति में माने जाते हैं और अब चंद्रमा के नक्षत्र में प्रवेश करने से मंगल की ऊर्जा व्यवहारिक, सुनियोजित और परिणाम देने वाली हो जाती है। यह गोचर खासतौर पर करियर, मेहनत, लक्ष्य और फैसलों से जुड़े मामलों में असर दिखाएगा। आइए जानते हैं कि मंगल के इस नक्षत्र परिवर्तन से किन राशि वालों को सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है।

​मेष राशि​02 / 09

​मेष राशि​

मंगल आपकी राशि के स्वामी ग्रह हैं और उनका श्रवण नक्षत्र में गोचर आपके कर्म क्षेत्र को मजबूत करेगा। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या पदोन्नति के संकेत मिल सकते हैं। जो लोग सरकारी या तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें विशेष लाभ हो सकता है। मेहनत का सीधा फल मिलने का योग है।

​मिथुन राशि​03 / 09

​मिथुन राशि​

मंगल श्रवण नक्षत्र में आते ही आपकी आर्थिक स्थिति को प्रभावित करेंगे। अचानक धन लाभ, निवेश से फायदा या रुका हुआ पैसा मिलने के संकेत हैं। हालांकि जल्दबाजी में फैसले लेने से बचना जरूरी रहेगा। रिसर्च, इन्वेस्टिगेशन और गूढ़ विषयों से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है।

​कर्क राशि​04 / 09

​कर्क राशि​

श्रवण नक्षत्र के स्वामी चंद्रमा आपकी राशि के स्वामी हैं, ऐसे में मंगल का यह गोचर रिश्तों और पार्टनरशिप के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। बिजनेस पार्टनर से सहयोग मिलेगा। विवाह या रिश्तों से जुड़ा कोई बड़ा फैसला हो सकता है। जॉब में सहयोगियों के साथ तालमेल बेहतर रहेगा।

​कन्या राशि​05 / 09

​कन्या राशि​

मंगल का श्रवण नक्षत्र में गोचर आपकी क्रिएटिविटी, आत्मविश्वास और प्रदर्शन क्षमता को बढ़ाएगा। जॉब में आपकी मेहनत नोटिस की जाएगी। स्पोर्ट्स, मीडिया, मैनेजमेंट और टेक्निकल फील्ड से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है। प्रेम संबंधों में भी सकारात्मक बदलाव दिखेगा।

​मकर राशि​06 / 09

​मकर राशि​

मंगल पहले से आपकी ही राशि में स्थित हैं और अब श्रवण नक्षत्र में प्रवेश से आपकी लीडरशिप और निर्णय क्षमता और मजबूत होगी। करियर में बड़ा कदम उठाने का समय है। जो लोग खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और विरोधियों पर बढ़त मिलेगी।

​कुंभ राशि​07 / 09

​कुंभ राशि​

यह गोचर आपके पराक्रम और प्रयासों को मजबूत करेगा। छोटे-छोटे प्रयास भविष्य में बड़ा लाभ दे सकते हैं। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। मार्केटिंग, सेल्स, मीडिया और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों के लिए समय फायदेमंद है।

​इन राशियों को बरतनी होगी सावधानी​08 / 09

​इन राशियों को बरतनी होगी सावधानी​

सिंह, तुला और वृश्चिक राशि वालों को इस दौरान गुस्से, जल्दबाजी और बहस से बचना होगा। काम में जल्द परिणाम पाने की इच्छा नुकसान करा सकती है। धैर्य और रणनीति के साथ चलना बेहतर रहेगा।

​डिसक्लेमर​09 / 09

​डिसक्लेमर​

यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!