1 नवंबर से बेहद सतर्कता बरतें ये 5 राशियां, अस्त होने वाले हैं मंगल

Mangal Ast 2025: 1 नवंबर 2025 को ग्रहों के सेनापति मंगल अपनी ही राशि वृश्चिक में अस्त हो जाएंगे। मंगल के अस्त होने से कुछ राशि वालों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। इन राशि वालों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनको इससे नुकसान हो सकता है। इसके साथ ही नुकसान से बचने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं।

Authored by: मोहित तिवारीUpdated Oct 25 2025, 19:20 IST
1 नवंबर को अस्त होंगे मंगल01 / 07

1 नवंबर को अस्त होंगे मंगल

Mangal Ast 2025: 1 नवंबर 2025, शनिवार को शाम 6:36 बजे ग्रहों के सेनापति मंगल अपनी स्वराशि वृश्चिक में रहते हुए सूर्य के निकट आने से अस्त हो जाएंगे। मंगल साहस, ऊर्जा, पराक्रम और नेतृत्व के कारक ग्रह हैं। अस्त होने पर वे अपनी शक्ति खो देते हैं, क्योंकि सूर्य की रोशनी इनकी ऊर्जा को दबा देती है। यह स्थिति 2 मई 2026 तक, यानी लगभग 182 दिनों तक रहेगी। मंगल के अस्त होने से स्वास्थ्य, करियर, रिश्तों और आर्थिक मामलों में चुनौतियां आ सकती हैं। कुछ राशियां इस अवधि में सबसे अधिक प्रभावित होंगी।

​क्या पड़ता है मंगल अस्त का प्रभाव​02 / 07

​क्या पड़ता है मंगल अस्त का प्रभाव​

मंगल जब सूर्य से 17 डिग्री के भीतर आता है, तो इसे अस्त माना जाता है। वृश्चिक राशि में मंगल अपनी सबसे शक्तिशाली स्थिति में होता है, लेकिन अस्त होने पर इसकी ऊर्जा सूर्य की रोशनी में दब जाती है। इससे स्वास्थ्य में रक्त या मांसपेशी संबंधी समस्याएं, करियर में रुकावटें, रिश्तों में तनाव, क्रोध का बढ़ना और दुर्घटना का जोखिम बढ़ सकता है। मंगल का प्रभाव विशेष रूप से भाई-बहन, संपत्ति, और वैवाहिक जीवन पर पड़ता है। इस दौरान साहसिक निर्णय, जोखिम भरे निवेश, और विवादों से बचना चाहिए। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां, जो इससे काफी अधिक प्रभावित होंगी और इससे बचने के लिए क्या उपाय हैं?

​मेष राशि​03 / 07

​मेष राशि​

मंगल आपकी राशि के स्वामी हैं और वृश्चिक में आठवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जो रहस्य, परिवर्तन और जोखिम का भाव है। मंगल का अस्त होना आपके लिए कठिन समय ला सकता है। स्वास्थ्य में रक्तचाप, सिरदर्द या छोटी-मोटी चोट का खतरा बढ़ सकता है, जिससे शारीरिक और मानसिक थकान होगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों या बॉस के साथ गलतफहमियां हो सकती हैं, जिससे प्रगति रुक सकती है। आर्थिक रूप से जोखिम भरे निवेश नुकसान का कारण बन सकते हैं। लव लाइफ में भावनात्मक उतार-चढ़ाव और गलतफहमियां रिश्तों में तनाव पैदा कर सकती हैं। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने में मुश्किल होगी। यह समय आपके धैर्य की परीक्षा लेगा, इसलिए जल्दबाजी और क्रोध से बचें।उपाय: हर मंगलवार को हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें और मंदिर में लाल मसूर दाल का दान करें।

​वृषभ राशि​04 / 07

​वृषभ राशि​

वृषभ राशि वालों के लिए मंगल सातवें भाव में अपना प्रभाव डालेगा, जो वैवाहिक जीवन और साझेदारी का भाव है। मंगल का अस्त होना आपके रिश्तों पर भारी पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ बहस या गलतफहमी की स्थिति बन सकती है, जिससे वैवाहिक सुख प्रभावित होगा। व्यवसाय में साझेदारों के साथ मतभेद हो सकते हैं, जिससे प्रोजेक्ट्स में देरी होगी। स्वास्थ्य में जोड़ों का दर्द या थकान परेशान कर सकता है। आर्थिक रूप से अनियोजित खर्च बजट को बिगाड़ सकते हैं। स्टूडेंट्स को प्रोजेक्ट्स या असाइनमेंट्स में रुकावट का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान वाणी पर संयम रखना जरूरी है, क्योंकि छोटी बातें बड़े विवाद का रूप ले सकती हैं।उपाय: हर मंगलवार को हनुमान जी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं।

​सिंह राशि​05 / 07

​सिंह राशि​

सिंह राशि वालों के लिए मंगल पंचम भाव को प्रभावित करेगा। जो संतान, रचनात्मकता और प्रेम का भाव है। मंगल के अस्त होने से इस भाव की ऊर्जा कमजोर होगी, जिससे कई क्षेत्रों में चुनौतियां आएंगी। संतान से संबंधित चिंताएं, जैसे बच्चों की पढ़ाई या स्वास्थ्य को लेकर तनाव बढ़ सकता है। लव लाइफ में तकरार और भावनात्मक दूरी हो सकती है। रचनात्मक कार्यों में रुकावट आएगी और कार्यक्षेत्र में नेतृत्व क्षमता प्रभावित हो सकती है। स्वास्थ्य में पेट या हृदय संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आर्थिक रूप से जोखिम लेने से नुकसान हो सकता है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में मेहनत के बावजूद अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे।उपाय: हर मंगलवार को सूर्य को जल अर्पित करें और लाल वस्त्र का दान करें।

​वृश्चिक राशि​06 / 07

​वृश्चिक राशि​

वृश्चिक मंगल की अपनी राशि है, और यहां यह लग्न भाव में गोचर कर रहा है। मंगल का अस्त होना आपके आत्मविश्वास और व्यक्तिगत ऊर्जा को सीधे प्रभावित करेगा। स्वास्थ्य में रक्त, मांसपेशियों या त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल नहीं मिलेग और छिपे हुए शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में तनाव और गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। आर्थिक रूप से कर्ज का बोझ या अनपेक्षित खर्च परेशान कर सकता है। लव लाइफ में विश्वास की कमी आ सकती है, और स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षाओं में बाधाएं आएंगी।उपाय: हर मंगलवार को मंगल यंत्र की पूजा करें और हनुमान जी को चोला चढ़ाएं।

​कुंभ राशि​07 / 07

​कुंभ राशि​

कुंभ राशि के लिए मंगल दसवें भाव में गोचर कर रहा है, जो करियर और सामाजिक स्थिति का भाव है। मंगल का अस्त होना आपके कार्यक्षेत्र में रुकावटें लाएगा। बॉस या सहकर्मियों के साथ विवाद हो सकता है, और प्रमोशन या प्रोजेक्ट्स में देरी होगी। स्वास्थ्य में कफ, सांस की समस्या या तनाव बढ़ सकता है। आर्थिक रूप से जोखिम भरे निर्णयों से नुकसान हो सकता है। प्रेम जीवन में असत्य या गलतफहमी की स्थिति बन सकती है। स्टूडेंट्स को करियर से जुड़े निर्णयों में भ्रम का सामना करना पड़ सकता है।उपाय: हर मंगलवार को हनुमान मंदिर में लाल फूल चढ़ाएं और 'ॐ मंगलाय नमः' मंत्र का 21 बार जाप करें। यह करियर और स्वास्थ्य में सुधार लाएगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!