इस मूलांक की लड़कियां पाती हैं मनपसंद जीवनसाथी, पूरी उम्र बनकर रहती हैं बेस्ट फ्रेंड, लेकिन...

रश्मिका मंदाना की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हैं। एक्टर विजय देवेरकोंडा से शादी के बाद उन्होंने एक प्यारा सा नोट अपने पति के लिए लिखा। वहीं विजय ने भी शादी का ऐलान एक पोस्ट नोट से किया जिसमें उन्होंने रश्मिका को अपना बेस्ट फ्रेंड बताया और लिखा कि ये दोस्ती ऐसे ही रहेगी। यह सच है कि रश्मिका मंदाना जिस नंबर से जुड़ी हैं, वो लड़कियां पति की सबसे अच्छी दोस्ती बनती हैं। लेकिन एक बात और भी है जो लड़कों के लिए नोट करने वाली हैं। जानें इस मूलांक के बारे में और इसके बारे में क्या बताया जाता है।

Authored by: मेधा चावलाUpdated Mar 1 2026, 16:28 IST
कौन सा है ये खास मूलांकImage Credit : Instagram01 / 07

कौन सा है ये खास मूलांक

अंक ज्योतिष में जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 5 होता है। कहा जाता है कि ये लड़कियां प्यार और दोस्ती दोनों को बराबर अहमियत देती हैं। यही वजह है कि इन्हें अक्सर मनपसंद जीवनसाथी मिलता है और रिश्ता उम्रभर दोस्ती जैसा बना रहता है।

दिल से दोस्त, दिमाग से समझदारImage Credit : Instagram02 / 07

दिल से दोस्त, दिमाग से समझदार

मूलांक 5 की लड़कियां बहुत कम्युनिकेटिव और समझदार मानी जाती हैं। ये अपने पार्टनर से खुलकर बात करती हैं, मन की बात दबाकर नहीं रखतीं। रिश्ता इनके लिए सिर्फ शादी नहीं, बल्कि पार्टनरशिप होता है। यही गुण इन्हें शादी के बाद भी ‘बेस्ट फ्रेंड वाइफ’ बनाता है।

रश्मिका मंदाना का कनेक्शनImage Credit : Instagram03 / 07

रश्मिका मंदाना का कनेक्शन

साउथ और बॉलीवुड में अपनी सादगी और चुलबुले अंदाज के लिए मशहूर रश्मिका मंदाना का मूलांक भी 5 माना जाता है। फैंस अक्सर उनकी शादी को लेकर उत्सुक रहते हैं। अंक ज्योतिष की मानें तो मूलांक 5 वाली लड़कियां अपने लिए ऐसा साथी चुनती हैं, जो उनका दोस्त भी हो और सपनों का हमसफर भी।

प्यार में स्पेस और समझImage Credit : Instagram04 / 07

प्यार में स्पेस और समझ

मूलांक 5 की लड़कियां रिश्ते में स्पेस देना जानती हैं। ये कंट्रोल करने के बजाय भरोसा करती हैं। इन्हें हंसना-हंसाना पसंद होता है, इसलिए इनके रिश्ते में बोरियत कम ही आती है। पार्टनर के साथ ट्रैवल, नई चीजें सीखना और एक्सप्लोर करना इन्हें अच्छा लगता है।

दीपिका और काजोल का भी यही नंबरImage Credit : Instagram05 / 07

दीपिका और काजोल का भी यही नंबर

बॉलीवुड की दो दमदार अभिनेत्रियां दीपिका पादुकोण और काजोल का मूलांक भी 5 है। दोनों की शादियां इस बात की मिसाल मानी जाती हैं कि मजबूत दोस्ती से शुरू हुआ रिश्ता लंबे समय तक खुशहाल रह सकता है।

लेकिन शादी के बाद भी चाहिए आइडेंटिटीImage Credit : Instagram06 / 07

लेकिन शादी के बाद भी चाहिए आइडेंटिटी

मूलांक 5 की लड़कियां शादी के बाद अपनी पहचान नहीं खोतीं। ये अपने करियर, शौक और सपनों को भी उतना ही महत्व देती हैं। यही बैलेंस इन्हें आत्मनिर्भर बनाता है और पार्टनर के साथ बराबरी का रिश्ता कायम रखता है।

क्यों मिल जाता है मनपसंद जीवनसाथीImage Credit : Instagram07 / 07

क्यों मिल जाता है मनपसंद जीवनसाथी

इनकी सकारात्मक सोच, खुला स्वभाव और एडजस्टमेंट की कला इन्हें खास बनाती है। ये प्यार में जल्दबाजी नहीं करतीं, लेकिन जब कमिट करती हैं तो पूरी ईमानदारी से निभाती हैं। शायद यही वजह है कि मूलांक 5 की लड़कियां सिर्फ पत्नी नहीं, बल्कि पूरी उम्र के लिए सच्ची दोस्त साबित होती हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!