खुशियों से होगी इन 5 राशि वालों की लाइफ गुलजार, सेनापति के घर में विराजे ग्रहों के राजकुमार

Budh Gochar 2025: बीते 24 अक्टूबर को ग्रहों के राजकुमार बुध वृश्चिक राशि में गोचर कर गए हैं। वृश्चिक राशि ग्रहों के सेनापति मंगल की राशि है। इसके चलते कुछ राशि वालों की लाइफ में खुशियों का अंबार लगने वाला है। इससे इन राशि वालों को काफी लाभ मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं कि वे लकी राशियां कौन सी हैं, जिनको लाभ मिलेगा?

Authored by: मोहित तिवारीUpdated Oct 25 2025, 19:14 IST
बुध ने किया गोचर01 / 07

बुध ने किया गोचर

24 अक्टूबर 2025 की दोपहर 12:39 बजे ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुके हैं और यह 23 नवंबर 2025 तक वृश्चिक राशि में रहेंगे। ज्योतिष में बुध को दिमाग, बातचीत, बिजनेस, पढ़ाई और फैसले लेने का ग्रह माना जाता है। वृश्चिक एक जल तत्व की राशि है, जिसके स्वामी ग्रहों के सेनापति मंगल हैं। इस राशि में बुध का गोचर गहरी सोच, रहस्यमयी चीजों और तेज दिमागी ताकत को बढ़ाती है। इस दौरान बुध की चाल तेज रहेगी, जिससे कम्युनिकेशन स्किल अच्छी होगी। वृश्चिक राशि के असर से इमोशंस गहरे होंगे। यह गोचर करीब एक महीने तक प्रभावी रहेगा, जो बौद्धिक और आर्थिक क्षेत्रों में खास बदलाव लाएगा।

​कुछ राशियों को होगा बंपर लाभ​02 / 07

​कुछ राशियों को होगा बंपर लाभ​

वृश्चिक में बुध का गोचर सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा। जब बुध की दृष्टि तीसरे, सातवें और ग्यारहवें भाव पर पड़ती है, तो यह बातचीत, साझेदारी और कमाई के क्षेत्रों को सक्रिय करता है। यह गोचर खासकर उन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है, जहां बुध केंद्र भावों (1, 4, 7, 10) या त्रिकोण भावों (1, 5, 9) में हो। वृश्चिक में बुध मजबूत स्थित में होते हैं। यहां मंगल की ऊर्जा से यह रणनीतिक निर्णयों में मदद करती है। हालांकि, कुछ राशियों में यह गोचर सावधानी बरतने का भी समय लेकर आया है। ऐसे में जहां बुध छठे या आठवें भाव में हों, उन राशियों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। हालांकि जिनके लिए यह गोचर अच्छा रहेगा, उनको काफी लाभ भी देगा। आइए जानते हैं कि यह गोचर किन राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है।

​वृश्चिक राशि​03 / 07

​वृश्चिक राशि​

वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध पहले भाव (लग्न) में रहेंगे, जो पर्सनैलिटी, स्वास्थ्य और कॉन्फिडेंस का भाव है। ये गोचर आपकी पर्सनैलिटी को चमकाएगा। लोग आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे और आपका कॉन्फिडेंस लेवल हाई रहेगा। बातचीत में स्पष्टता आएगी, जिससे मीटिंग्स या डील्स में आपको अच्छा रिस्पांस मिलेगा। अगर कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने की सोच रहे हैं तो ये टाइम आपके लिए बेस्ट है। स्वास्थ्य में सुधार होगा, खासकर अगर मानसिक तनाव या सिरदर्द की प्रॉब्लम थी, तो दूर हो जाएगी। बिजनेस में गहरी रिसर्च और स्मार्ट प्लानिंग से फायदा होगा। बातचीत में थोड़ा सॉफ्ट रहना होगा, क्योंकि वृश्चिक का जोश और बुध की तेजी मिलकर थोड़ा तीखापन ला सकती है।

​तुला राशि​04 / 07

​तुला राशि​

तुला राशि वालों के लिए बुध दूसरे भाव में रहेंगे, जो धन, वाणी और परिवार से जुड़ा है। इस गोचर से कमाई के नए रास्ते खुलेंगे। बिजनेस करने वालों को नई डील्स या क्लाइंट्स मिल सकते हैं। कम्युनिकेशन स्किल अच्छे होंगे और प्रभाव बढ़ेगा, जिससे मीटिंग्स में आपका दबदबा बना रहेगा। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा, पुराने झगड़े सुलझ सकते हैं। निवेश के लिए अच्छा समय है, लेकिन जल्दबाजी से बचें। अगर आप स्टॉक मार्केट या फाइनेंशियल प्लानिंग में हैं, तो स्मार्ट डिसीजन लेने से फायदा होगा। यह गोचर आर्थिक स्थिरता देगा और आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स को और निखारेगा।

​मकर राशि​05 / 07

​मकर राशि​

मकर राशि वालों के लिए बुध ग्यारहवें भाव में हैं, जो लाभ, दोस्त और इच्छा पूरी होने का भाव है। इस दौरान आपकी इनकम में बढ़ोतरी के योग बनेंगे। पुराने दोस्तों या नेटवर्क से कोई बड़ा प्रोजेक्ट या बिजनेस डील मिल सकती है। सोशल सर्कल बढ़ेगा, जिससे नए कॉन्टैक्ट्स बनेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं, तो सीनियर्स आपकी राय को अहमियत देंगे। व्यापारियों के लिए मार्केटिंग और क्लाइंट डील्स में सफलता मिलेगी। यह गोचर सामाजिक और आर्थिक ग्रोथ का शानदार टाइम है, बस अपनी योजनाओं को सावधानी से लागू करें।

​कुंभ राशि​06 / 07

​कुंभ राशि​

कुंभ राशि वालों के लिए बुध दसवें भाव में रहेंगे, जो करियर और इज्जत का भाव है। इस गोचर से नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिलने के चांस हैं। अगर आप बिजनेस में हैं, तो स्मार्ट स्ट्रैटेजी से बड़ा प्रॉफिट हो सकता है। आपकी लीडरशिप स्किल्स निखरेंगी और ऑफिस में आपकी बात का वजन बढ़ेगा। नई जॉब या प्रोजेक्ट के लिए अप्लाई करने का अच्छा समय है। लोग आपके आइडियाज की तारीफ करेंगे। यह गोचर आपकी प्रोफेशनल लाइफ में स्थिरता और सक्सेस लाएगा, खासकर अगर आप प्लानिंग के साथ आगे बढ़ें।

​मीन राशि​07 / 07

​मीन राशि​

मीन राशि वालों के लिए बुध नौवें भाव में हैं, जो भाग्य, लंबी यात्राएं और पढ़ाई का भाव है। इस गोचर से धार्मिक या स्पिरिचुअल यात्राएं हो सकती हैं। विदेश से जुड़े काम, जैसे जॉब या बिजनेस, में सक्सेस मिलेगी। स्टूडेंट्स के लिए हायर स्टडीज या रिसर्च में प्रोग्रेस होगी। आपका दिमाग नए आइडियाज और ज्ञान की तलाश में रहेगा। अगर आप टीचिंग, राइटिंग या पब्लिशिंग से जुड़े हैं तो ये समय आपके लिए शानदार रहेगा। यह गोचर सौभाग्य और बौद्धिक विकास का मौका देगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!