अमीर लोग धन को आकर्षित करने के लिए घर में कौन से पौधे लगाते हैं? यहां है जवाब

5 Lucky Plants For Home: वास्तु शास्त्र अनुसार घर में पेड़-पौधे लगाने से सुख-समृद्धि बढ़ती है। लेकिन पौधों को सही दिशा में लगाना जरूर होता है। चलिए जानते हैं वास्तु अनुसार घर में कौन-कौन से 5 पौधे जरूर लगाने चाहिए।

Authored by: लवीना शर्माUpdated Sep 15 2024, 14:43 IST
घर में लगाने वाले 5 शुभ पौधेImage Credit : Canva01 / 06

घर में लगाने वाले 5 शुभ पौधे

5 Lucky Plants For Home: वास्तु शास्त्र अनुसार पेड़-पौधे घर में सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं। इसलिए आज के समय में लोग अपने घर के पास, छत और बालकनी पर खूब प्लांट लगाते हैं। वास्तु विज्ञान में कई शुभ पौधों का जिक्र किया गया है जिन्हें घर में लगाने से किस्मत चमक जाती है। चलिए जानते हैं वास्तु के हिसाब से घर में कौन-कौन से 5 पौधे जरूर लगाने चाहिए।

शमी कौ पौधाImage Credit : Canva02 / 06

शमी कौ पौधा

वास्तु के अनुसार शमी का पौधा शुभ माना जाता है। मान्यता के अनुसार इस पौधे को घर में लगाने से दरिद्रता दूर होती है। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा और सुख समृद्धि आती है। इस पौधे को लगाने के लिए घर की दक्षिण दिशा सबसे शुभ होती है।

मनी प्लांटImage Credit : Canva03 / 06

मनी प्लांट

मनी प्लांट को सबसे पसंदीदा पौधे के रूप में देखा जाता है। कहते हैं घर के आग्नेय कोण में ये पौधा लगाने से आर्थिक संकट दूर हो जाते हैं। (Super Moon September 2024 Date)

स्नेक प्लांटImage Credit : Canva04 / 06

स्नेक प्लांट

वास्तु के अनुसार घर में स्नेक प्लांट लगाने से सुख समृद्धि में वृद्धि होती है। ये पौधा घर के स्टडी रूम में रखने से तरक्की के दरवाजे खुल जाते हैं। इसे आप लिविंग रूम में भी रख सकते हैं।

अनार और बेल का पौधाImage Credit : Canva05 / 06

अनार और बेल का पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर दाएं तरफ अनार का पौधा लगाना शुभ होता है। कहते हैं इससे माता लक्ष्मी और कुबेर देलता दोनों की कृपा बनी रहती है। इसके अलावा घर के मुख्य द्वार पर दांए ओर बेल का पौधा लगाना भी शुभ होता है। इससे धन लाभ होता है।

मोहिनी पौधा या क्रेसुला का पौधा Image Credit : Canva06 / 06

मोहिनी पौधा या क्रेसुला का पौधा

मोहिनी या क्रेसुला का पौधा घर की पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इसे आप घर के मुख्य दरवाजे पर भी लगा सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार मोहिनी का पौधा धन से जुड़ा होता है। इसलिए इसे घर में लगाने से धन की कभी कमी नहीं होती।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!