Supermoon In September 2024: हर महीने में पूर्णिमा पड़ती है और इस दिन चंद्रमा अपने पूरे आकार में होता है। इसलिए ये रात पूर्ण चंद्र के नाम से भी जानी जाती है। वहीं किसी-किसी पूर्णिमा पर चांद सामान्य से भी बड़ा और अलग दिखाई देता है तब इसे सुपरमून कहा जाता है। सुपरमून के भी अलग-अलग नाम दिए गए हैं सितंबर में हार्वेस्ट सुपरमून दिखाई देगा। खास बात ये है कि इस दिन सुबह चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan Kab Hai 2024) भी लग चुका है। चलिए जानते हैं इसका राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
सितंबर में सुपरमून कब दिखेगा 2024 (Super Moon In September 2024 Date)
18 सितंबर 2024 की रात में सुपरमून दिखाई देगा। आज रात चांद बाकी पूर्णिमा पर दिखने वाले चांद के मुकाबले सबसे अलग दिखाई देगा।
सुबह लग चुका है चंद्र ग्रहण (September Chandra Grahan 2024)
आज सुबह 6 बजकर 12 मिनट से सुबह 10 बजकर 17 मिनट तक चंद्र ग्रहण लगा था।
सुपरमून और चंद्र ग्रहण इन राशियों के लिए रहेगा शुभ (Supermoon And Chandra Grahan Lucky For These Zodiac)
सितंबर में दिखने वाला सुपरमून और चंद्र ग्रहण मेष, वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों के लिए शुभ साबित हो सकता है। इन राशि वालों की किस्मत चमक उठेगी। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी। हर काम में सफलता मिलेगी।
