मंगल ग्रह से मिट्टी और चट्टानों के नमूने एकत्रित कर पृथ्वी पर लाने वाला नासा का बहुप्रतीक्षित मार्स सैंपल रिटर्न (MSR) मिशन रद्द हो गया है। (फोटो साभार: NASA)
नासा का मार्स सैंपल रिटर्न (MSR) मिशन मंगल ग्रह के प्राचीन इतिहास को समझने और जानने के लिए तैयार किया गया था। मंगल ग्रह से सैंपल एकत्रित कर पृथ्वी पर लाना था, ताकि यह समझा जा सके कि क्या कभी मंगल पर जीवन संभव था या नहीं। (फोटो साभार: iStock)
साइंस अलर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, नासा के पर्सिवरेंस रोवर ने मंगल की सतह पर वर्षों की मेहनत के बाद 33 विशेष सैंपल ट्यूब्स में चट्टानों और धूल के नमूने एकत्रित किए हैं। (फोटो साभार: iStock)
एमएसआर मिशन के तहत इन सैंपल को पृथ्वी पर लाना था, लेकिन यह योजना काफी चुनौतीपूर्ण थी। एक लैंडर, विशेष हेलीकॉप्टर, मंगल से उड़ान भरने वाला रॉकेट और ऑर्बिटर इन सभी को एकदम सटीक तालमेल में अपनी भूमिका निभानी थी। (फोटो साभार: iStock)
मिशन की लागत का अनुमान 11 अरब डॉलर तक पहुंच गया था, लेकिन इसे घटाकर 7 अरब डॉलर तक किया गया। इसके बावजूद तकनीकी जोखिम और अनिश्चितता की वजह से लगातार सवाल उठते रहे। (फोटो साभार: iStock)
अमेरिकी कांग्रेस द्वारा नासा के बजट में कटौती के चलते एमएसआर मिशन को रद्द करना पड़ा जिसको लेकर वैज्ञानिक काफी दुखी हैं। (फोटो साभार: iStock)
मंगल का ठंडा और शुष्क वातावरण इन सैंपल्स को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकता है। ऐसे में महज यही उम्मीद की जा सकती है कि भविष्य में कोई नया मिशन लॉन्च किया जाएगा, जिसकी मदद से सैंपल्स को पृथ्वी पर लाया जा सकेगा। (फोटो साभार: iStock)