वूल्फ मून के बाद Snow Moon भी देखने के लिए रहें तैयार, आसमान में दिखेगा अनोखा चांद

Full Moon: अंतरिक्ष से जुड़ी घटनाओं पर नजर रखने वाले लोगों के लिए एक खुशखबरी है। आप लोगों को रात के समय चांद पहले ज्यादा चमकीला नजर आएगा। जनवरी के माह में वूल्फ मून तो फरवरी में स्नो मून दिखाई देने वाला है और अगर आप वूल्फ मून और स्नो मून का दीदार करना चाहते हैं तो डायरी उठाकर तारीख और समय नोट कर लें। साल 2025 का पहला पूर्ण चंद्रमा मंगल ग्रह के सामने से गुजरेगा। साल का पहला पूर्ण चंद्रमा वूल्फ मून के नाम से जाना जाता है।

Slideshow/s by: अनुराग गुप्ताUpdated Jan 7 2025, 12:08 IST
कब दिखाई देगा वूल्फ मून01 / 06

कब दिखाई देगा वूल्फ मून

साल का पहला पूर्ण चंद्रमा वूल्फ मून के नाम से जाना जाता है, जो 13 जनवरी को दिखाई देगा। बकौल नासा, वूल्फ मून रविवार शाम से लेकर बुधवार तक तीन दिनों तक पूर्ण दिखाई देगा।

कहां दिखाई देगा वूल्फ मून?02 / 06

कहां दिखाई देगा वूल्फ मून?

पूर्णिमा की रात को अमेरिका के अधिकांश हिस्सों के साथ-साथ अफ्रीका, कनाडा और मैक्सिको के कुछ हिस्सों में चंद्रमा मंगल ग्रह के सामने से गुजरेगा। हालांकि, वूल्फ मून का एशिया, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप सहित दुनिया भर के अन्य हिस्सों में भी दिखाई देगा।

वूल्फ के बाद स्नो मून की बारी03 / 06

वूल्फ के बाद स्नो मून की बारी

वूल्फ मून के बाद आप सभी स्नो मून का दीदार कर सकेंगे। फरवरी माह की पूर्णिमा का नाम जमीन पर दिखाई देने वाली बर्फ के नाम पर रखा गया है। कुछ मूल अमेरिकी जनजातियों ने इसे हंग्री मून या बियर मून नाम दिया है।

कब दिखाई देगा स्नो मून04 / 06

कब दिखाई देगा स्नो मून

इस साल स्नो मून 12 फरवरी को शाम 7 बजकर 23 मिनट पर दिखाई देगा। अगर स्नो मून का नजारा आपने मिश कर दिया तो आपको एक साल का इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि अगली बार 2 फरवरी, 2026 को स्नो मून दिखाई देगा।

पूर्णिमाओं को दिए गए अनोखे नाम05 / 06

पूर्णिमाओं को दिए गए अनोखे नाम

कई संस्कृतियों में पूर्णिमाओं को अलग-अलग नाम दिए गए हैं। उत्तरी गोलार्ध और दक्षिणी गोलार्ध में मौसमी चांद अलग-अलग माह दिखाई देते हैं। जैसे उत्तरी गोलार्ध में कोल्ड मून दिसंबर में तो दक्षिणी गोलार्ध में जून में होता है।

2025 में लगने वाले ग्रहण06 / 06

2025 में लगने वाले ग्रहण

साल 2025 में दो-दो ग्रहण लगने वाले हैं। इस साल 14 मार्च और 7 सितंबर को चंद्रग्रहण, जबकि 29 मार्च और 21 सितंबर को दो आंशिक सूर्यग्रहण होंगे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!