ब्रह्मांड के अंत की कब होगी शुरुआत? इसकी समयसीमा भी सामने आ गई है। स्पेस डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धांतकारों का अनुमान है कि ब्रह्मांड के अंत की शुरुआत लगभग 10 अरब वर्षों में होगी, जो ब्रह्मांड की वर्तमान आयु से भी कम है। (फोटो साभार: iStock)
बकौल रिपोर्ट, डार्क एनर्जी विकसित हो रही है जिसके चलते कुछ विज्ञानियों ने सुझाव दिया कि हमारा ब्रह्मांड अपेक्षा से पहले ही एक 'बिग क्रंच' से ढह जाएगा। (फोटो साभार: iStock)
बिग क्रंच एक ब्रह्मांडीय सिद्धांत है जिसमें ब्रह्मांड का विस्तार धीमा होकर रुक जाता है और फिर वह सिकुड़ने लगता है और अंत में संकुचित हो जाता है। आसान भाषा में कहें तो बिग क्रंच को बिग बैंग का उल्टा माना जाता है। (फोटो साभार: iStock)
पिछले एक साल में डार्क एनर्जी सर्वे (DES) और डार्क एनर्जी स्पेक्ट्रोस्कोपिक इंस्ट्रूमेंट (DESI) द्वारा आकाशगंगाओं के किए गए व्यापक सर्वेक्षणों से पता चला है कि डार्क एनर्जी समय के साथ बदल रही है। (फोटो साभार: iStock)
बिग क्रंच में आकाशगंगाएं विलीन हो जाएंगी और ब्रह्मांड छोटा, गर्म और सघन हो जाएगा और पूरी तरह तबाह हो जाएगा। ऐसे में इंसान कहा ही बच पाएंगे। (फोटो साभार: iStock)
सिद्धांतकारों का अनुमान है कि ब्रह्मांड के अंत की शुरुआत लगभग 10 अरब वर्षों में होगी। इसके बाद हमारा ब्रह्मांड 10 अरब वर्षों तक ढहता रहेगा यानी धीरे-धीरे सिकुड़ता रहेगा। (फोटो साभार: iStock)
बकौल रिपोर्ट, लगभग 33 अरब वर्षों बाद ब्रह्मांड पूरी तरह एक बिंदु में समा जाएगा। सिद्धांतकारों का यह दावा ब्रह्मांड के सबसे रहस्यमयी पदार्थ डार्क एनर्जी पर आधारित है। (फोटो साभार: iStock)
इस सिद्धांत का अर्थ यह होगा कि ब्रह्मांड अभी अपने मध्य चरण में नहीं है यानी अपने अधिकतम आकार के आधे से भी अधिक दूरी पर है, लेकिन यह विचार पूरी तरह से काल्पनिक है। मौजूदा समय में ब्रह्मांड की आयु 13.8 अरब साल है और यह लगातार फैल ही रहा है। (फोटो साभार: iStock)