8 दिन, 3 घंटे और 18 मिनट वाला मिशन, चंदा मामा को गले लगाकर जब 'मां' के पास लौटे नील आर्मस्ट्रॉन्ग; देखें तस्वीरें

अंतरिक्ष की दुनिया में अपोलो 11 मिशन का नाम इतिहास में अंकित है जिसने मानव को पहली बार चंद्रमा की सतह पर पहुँचाया। यह एक अमेरिकी अंतरिक्ष मिशन था, जिसे NASA ने संचालित किया था। यह मिशन 16 जुलाई 1969 को अमेरिका के केनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च हुआ था और 24 जुलाई को इसकी सुरक्षित धरती पर वापसी हुई थी।

Authored by: संजीव कुमार दुबेUpdated Jul 24 2025, 13:20 IST
20 जुलाई 1969 चांद पर रखा कदम 01 / 07

20 जुलाई 1969 चांद पर रखा कदम

20 जुलाई 1969 को नील आर्मस्ट्रॉन्ग चाँद पर कदम रखने वाले पहले इंसान बने।नील और बज़ ने लगभग 2 घंटे 15 मिनट चाँद की सतह पर बिताए। (PHOTO- Wikipedia)

 पहला मानवयुक्त मिशन02 / 07

पहला मानवयुक्त मिशन

अपोलो 11 नासा का एक ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन था। यह पहला मानवयुक्त मिशन था जिसने चाँद पर इंसान को उतारा। मिशन की शुरुआत 16 जुलाई 1969 हुई थी। (PHOTO-AP)

कितना लंबा था मिशन 03 / 07

कितना लंबा था मिशन

यह मिशन कुल 8 दिन, 3 घंटे, 18 मिनट लंबा था।

कैनेडी स्पेस सेंटर से हुआ था लॉन्च 04 / 07

कैनेडी स्पेस सेंटर से हुआ था लॉन्च

रॉकेट का नाम था सैटर्न V (Saturn V)। यह मिशन अमेरिका के केनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च हुआ था। (PHOTO-AP)

किन मायनों में था अहम 05 / 07

किन मायनों में था अहम

मिशन ने विज्ञान, तकनीक और मानव साहस की नई ऊँचाइयाँ दर्शाईं। यह मिशन आज भी मानव इतिहास की सबसे बड़ी उपलब्धियों में गिना जाता है। (PHOTO-AP)

मिशन में थे तीन अंतरिक्ष यात्री06 / 07

मिशन में थे तीन अंतरिक्ष यात्री

इस मिशन में तीन अंतरिक्ष यात्री थे, नील आर्मस्ट्रॉन्ग ,बज़ एल्ड्रिन और माइकल कोलिन्स । (PHOTO-AP)

 कब हुई थी वापसी 07 / 07

कब हुई थी वापसी

अंतरिक्ष यात्री 24 जुलाई 1969 को प्रशांत महासागर में सुरक्षित वापस लौटे। अपोलो 11 की सफलता ने अंतरिक्ष अन्वेषण में मील का पत्थर स्थापित किया।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!