रेलवे दुनियाभर में यातायात का प्रमुख साधन है। अमेरिका, चीन, रूस और भारत सहित कई देशों के लिए रेलवे लाइफलाइन की तरह है। यहां हजारों-लाखों किमी लंबी रेलवे लाइनें हैं।
भारत में 1 लाख, 26 हजार किलोमीटर से ज्यादा, अमेरिका में 2 लाख, 60 किमी से ज्यादा, चीन में 1 लाख, 55 हजार किमी और रूस में 1 लाख, 5 हजार किमी से ज्यादा रेलवे ट्रैक हैं।
एक आंकड़े के अनुसार दुनियाभर में 807,783 मील यानी 1.3 मिलियन किमी यानी 13 लाख किमी लंबे रेलवे ट्रैक हैं।
अब अगर दुनिया के कुल रेलवे ट्रैक की लंबाई को स्पेस में मापें तो यह धरती से चांद तक जाने, वापस आने और फिर चांद पर जाकर आधी दूरी तक वापस आने के लिए काफी है।
धरती से चांद की दूरी 3 लाख, 84 हजार, 400 किमी है। जबकि धरती पर मौजूद रेलवे ट्रैक की कुल लंबाई 13 लाख किमी से ज्यादा है। यानी धरती पर बिछे रेलवे ट्रैक को जोड़ देने पर चांद पर दो बार जाकर, दूसरी बार आधे रास्ते वापस लौट सकते हैं।