NCR से जुड़ेगा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे, छह लेन का राजमार्ग हो रहा तैयार

Express-Way: देश में इन दिनों एक्सप्रेस-वे का जाल बिछाया जा रहा है। एनडीए सरकार में परिवहन मंत्री नितिन गडकरी इस काम को बखूबी अंजाम दे रहे हैं। भारतमाला परियोजना के तहत देश भर में सड़कों का निर्माण हो रहा है। एनसीआर में ऐसा ही एक नया राजमार्ग बन रहा है जो सीधे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा। आइए जानते हैं इससे जुड़े सभी डिटेल्स।

Authored by: अमित कुमार मंडलUpdated May 16 2023, 17:33 IST
3-4 घंटे तक का कम समय लगेगा01 / 04

3-4 घंटे तक का कम समय लगेगा

एनसीआर के शहरों को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए छह लेन का राजमार्ग बनाया जा रहा है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी। इस राजमार्ग के बनने के बाद नोएडा से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर पहुंचने में 3-4 घंटे तक का कम समय लगेगा।

भारतमाला परियोजना का हिस्सा 02 / 04

भारतमाला परियोजना का हिस्सा

नितिन गडकरी ने कहा- भारतमाला परियोजना के हिस्से के रूप में 6-लेन का राजमार्ग विकसित किया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग-148 के केएमपी (कुंडली-मानेसर-पलवल) एक्सप्रेस-वे खंड के पास जैतपुरा-पुश्ता रोड से शुरू होकर जंक्शन तक बनेगा। 50 किमी लंबा खंड दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा को जोड़ेगा, जिसमें नोएडा, फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और पलवल शामिल हैं।

अनुमानित लागत 2,627 करोड़ रुपये ​03 / 04

अनुमानित लागत 2,627 करोड़ रुपये

परियोजना की अनुमानित लागत 2,627 करोड़ रुपये है। इसका उद्देश्य नोएडा और दिल्ली से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के बीच यात्रा के समय को 3-4 घंटे कम करना है। ये राजमार्ग हरित पट्टी के माध्यम से आगरा और गुड़गांव नहरों के समानांतर चलेगा।

विश्वस्तरीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर 04 / 04

विश्वस्तरीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर

उन्होंने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में सभी यात्रियों को विश्वस्तरीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करके क्षेत्र में आर्थिक और सामाजिक विकास को सुविधाजनक बनाने के लिए समर्पित हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!