पति हुए थे गलवान घाटी में शहीद, अब पत्नी रेखा सिंह बनीं भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

Nayak Deepak Singh Wife: गलवान घाटी में जून 2020 में चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में शहीद हुए नायक दीपक सिंह की पत्नी रेखा सिंह सेना में लेफ्टिनेंट बन गई हैं। पति की मौत के बाद उन्होंने सेना में जाने का फैसला किया था, जिसके बाद चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) में एक साल का अपना प्रशिक्षण पूरा किया। अब उन्हें सेना आयुध कोर के साथ तैनात किया गया है।

Authored by: Updated Apr 29 2023, 22:07 IST
लद्दाख में तैनातीImage Credit : @adgpi01 / 05

लद्दाख में तैनाती

लेफ्टिनेंट रेखा सिंह को पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर मौजूद अग्रिम मोर्चे की इकाई में तैनात किया गया है। भारतीय सेना के अधिकारियों ने कहा कि लेफ्टिनेंट रेखा सिंह को पूर्वी लद्दाख में एक अग्रिम मोर्चे की इकाई में तैनात किया गया है।

गलवान घाटी हिंसा में हुए थे शहीद02 / 05

गलवान घाटी हिंसा में हुए थे शहीद

पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में 15 जून 2020 को चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे। इन्हीं जवानों की लिस्ट में नायक दीपक सिंह का नाम भी शामिल था।

पति को मिला है वीरचक्रImage Credit : Indian govt03 / 05

पति को मिला है वीरचक्र

नायक दीपक सिंह बिहार रेजीमेंट की 16वीं बटालियन से थे। उन्हें 2021 में मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया गया। परमवीर चक्र और महावीर चक्र के बाद वीर चक्र युद्ध में वीरता के लिए दिया जाने वाला देश का तीसरा सबसे बड़ा पुरस्कार है।

पति के शहीद होने के बाद सेना की तैयारी04 / 05

पति के शहीद होने के बाद सेना की तैयारी

रेखा सिंह के पति नायक दीपक सिंह जब गलवान घाटी हिंसा में शहीद हुए, उसके बाद उन्होंने सेना में जाने का फैसला किया। जिसके बाद उन्होंने चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) में एक साल का अपना प्रशिक्षण पूरा किया।

आर्टिलरी रेजिमेंट का हिस्साImage Credit : India today05 / 05

आर्टिलरी रेजिमेंट का हिस्सा

चेन्नई में ओटीए में 11 महीने के कठोर प्रशिक्षण के बाद, रेखा को सेना की आर्टिलरी रेजिमेंट में शामिल किया गया। लेफ्टिनेंट रेखा ने मीडिया से बात करते हुए महिलाओं को अपनी क्षमताओं पर विश्वास करने के लिए प्रेरित किया। शनिवार को ओटीए चेन्नई से 200 कैडेट्स पास आउट हुए। कुल कैडेटों में से 40 महिलाएं हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!