Lok Sabha Election 2024: 12 राज्यों में कमल खिलाने पहुंचे BJP के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ, 54 दिन में की 170 रैली

छठवें चरण में भी उत्तर प्रदेश की सभी 14 सीटों पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। छठवें चरण में ओडिशा, बिहार, नई दिल्ली व हरियाणा में भी योगी ने लगाया जोर। यूपी विधानसभा के उपचुनाव और ओडिशा विधानसभा के प्रत्याशियों के लिए भी किया संवाद।

Authored by: Shashank Shekhar MishraUpdated May 23 2024, 18:18 IST
सीएम योगीImage Credit : Social Media01 / 07

सीएम योगी

मौसम का तेवर तल्ख है और देश का सियासी तापमान काफी ऊपर चला गया है। चिलचिलाती धूप और बेतहाशा गर्मी में कहीं तापमान 45 डिग्री है तो कहीं इससे भी अधिक। इसके बावजूद आसमां का ताप सहकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक के रूप मे निरंतर रैली और जनसभा कर रहे हैं। 54 दिन से वे स्वयं निरंतर आमजन के बीच पहुंच रहे हैं। इतने दिनों में उन्होंने कुल 170 चुनावी कार्यक्रम किए।

लोकसभा चुनाव-2024Image Credit : Social Media02 / 07

लोकसभा चुनाव-2024

छठवें चरण के चुनाव प्रचार तक सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के 12 राज्यों में उनकी चुनावी जनसभा हो चुकी है। सीएम योगी ने 137 जनसभा, 15 प्रबुद्ध सम्मेलन और 12 रोड शो किए। इसके अलावा काशी में नारी वंदन- कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नामांकन में भी हिस्सा लिया। उन्होंने लोकसभा संचालन समिति की दो बैठक भी की।

​​भारतीय जनता पार्टी​Image Credit : Social Media03 / 07

​​भारतीय जनता पार्टी​

लोकसभा चुनाव-2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने योगी आदित्यनाथ को स्टार प्रचारक बनाया है। उन्होंने कमल खिलाने के लिए खूब पसीना भी बहाया। छठवें चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भी सीएम दो राज्यों में पहुंचे। अब तक उन्होंने 12 राज्यों में चुनाव प्रचार कर लिया। इनमें महाराष्ट्र, उत्तराखंड, बिहार, जम्मू, छत्तीसगढ़, हरियाणा, दिल्ली, ओडिशा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल व चंडीगढ़ शामिल हैं। छठवें चरण की वोटिंग 25 मई को होगी। इस दिन सिरसा, कुरुक्षेत्र, पूर्वी दिल्ली, बिहार की पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट पर वोट पड़ेंगे, जबकि ओडिशा की केंद्रपाड़ा सीट पर पहली जून को चुनाव है। इन सीटों पर योगी आदित्यनाथ ने प्रचार किया।

​​ओडिशा विधानसभा​Image Credit : Social Media04 / 07

​​ओडिशा विधानसभा​

सीएम योगी ने ओडिशा विधानसभा और उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के लिए भी प्रचार किया। उत्तर प्रदेश की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी हो रहे हैं। इसमें से दो सीटों (ददरौल और लखनऊ पूर्व) पर वोट पड़ चुके हैं। छठवें चरण में गैसड़ी विधानसभा सीट पर चुनाव होंगे। यहां से भाजपा प्रत्याशी शैलेष कुमार सिंह 'शैलू' के लिए सीएम योगी दो जनसभा कर चुके हैं। ददरौल विधानसीट पर पहली जून को उपचुनाव होगा। इसके अलावा योगी आदित्यनाथ ने ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के लिए वोट मांगा। यहां की चिल्का, केंद्रपाड़ा, महांगा, सलीपुर, राजनगर, ओल, महाकालपद व पटकुरा में कमल का फूल खिलाने की अपील की।

​​भाजपा ​Image Credit : Social Media05 / 07

​​भाजपा ​

सीएम योगी ने छठवें चरण की सभी 14 सीटों पर प्रचार किया। इसमें सात सीटों पर भाजपा ने अपने सांसदों पर ही विश्वास किया। एक सीट पर बसपा से आए प्रत्याशी को टिकट दिया है। पांच सीटों पर नए प्रत्याशी उतारे गए हैं। सुल्तानपुर में सांसद मेनका गांधी, प्रतापगढ़ में सांसद संगमलाल गुप्ता, डुमरियागंज से सांसद जगदंबिका पाल, बस्ती से सांसद हरीश द्विवेदी, संतकबीर नगर से सांसद प्रवीण निषाद, आजमगढ़ से सांसद दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' व मछलीशहर से सांसद बीपी सरोज को टिकट दिया है।

लोकसभा चुनावImage Credit : Social Media06 / 07

लोकसभा चुनाव

भाजपा ने अंबेडकरनगर में बसपा से आए रितेश पांडेय को भाजपा ने मैदान में उतारा है। नए उम्मीदवारों में श्रावस्ती से साकेत मिश्र (एमएलसी), भदोही से विनोद बिंद (विधायक), इलाहाबाद से नीरज त्रिपाठी, फूलपुर से प्रवीण पटेल, जौनपुर से कृपाशंकर सिंह को टिकट दिया गया है। वहीं लालगंज से पार्टी ने 2019 की प्रत्याशी नीलम सोनकर पर फिर से दांव लगाया है।

​​मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ​Image Credit : Social Media07 / 07

​​मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ​

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 27 मार्च को मथुरा में प्रबुद्ध सम्मेलन कर चुनावी कार्यक्रम का आगाज किया था। इसके बाद से वे निरंतर चुनावी कार्यक्रम कर रहे हैं। सातवें चरण में 13 लोकसभा सीटों पर पहली जून को वोट पड़ेगा। इसके पहले छठवें चरण तक सीएम यूपी की शेष 67 सीटों पर एक-दो बार नहीं, बल्कि कई बार चुनाव प्रचार में पहुंच चुके हैं। सातवें चरण की गोरखपुर, वाराणसी आदि में भी योगी आदित्यनाथ विभिन्न कार्यक्रमों में पहुंचे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!