पंजाब स्टेट डियर लोहड़ी मकर संक्रांति बंपर लॉटरी 2026 में इनाम जीतने के बाद क्लेम कैसे करें? पूरी प्रोसेस पढ़िए

पंजाब स्टेट डियर लोहड़ी मकर संक्रांति बंपर लॉटरी 2026 का रिजल्ट आज शाम को आएगा। पंजाब बंपर लॉटरी के लिए आज 4800 से ज्यादा विजेताओं के नामों की घोषणा की जाएगी। हालांकि पंजाब लॉटरी में आज सिर्फ दो भाग्यशाली विजेता ही करोड़पति बनेंगे, बाकि में कुछ लखपति तो कुछ उससे कम की राशि जीतेंगे। पंजाब लॉटरी विजेताओं के लिए कुल 23 करोड़ का इनाम रखा गया है। जिसकी घोषणा आज चंडीगढ़ से की जाएगी। ये तो हो गई ड्रा की बात, लेकिन क्या आपको पता है कि पंजाब स्टेट डियर लोहड़ी मकर संक्रांति बंपर लॉटरी 2026 में इनाम जीतने के बाद क्लेम कैसे किया जाता है। आइए जानते हैं।

Authored by: शिशुपाल कुमारUpdated Jan 17 2026, 14:51 IST
पंजाब बंपर लॉटरी में क्लेम प्रोसेस का पहला स्टेप-  Punjab Bumper Lottery Claim process First Step01 / 07

पंजाब बंपर लॉटरी में क्लेम प्रोसेस का पहला स्टेप- Punjab Bumper Lottery Claim process First Step

पंजाब स्टेट डियर लोहड़ी मकर संक्रांति बंपर लॉटरी 2026 में इनाम जीतने के बाद सबसे पहला कदम है, टिकट को संभालकर रखना, टिकट असली है या फर्जी, इसकी पहचान करना। जब टिकट का नंबर कंफर्म हो जाए, तब आगे की प्रक्रिया शुरू होती है। क्लेम प्रोसेस की शुरुआत आवेदन फॉर्म से होती है।

पंजाब बंपर लॉटरी में क्लेम प्रोसेस का दूसरा स्टेप- Punjab Bumper Lottery Claim process 2nd StepImage Credit : Canva/AI02 / 07

पंजाब बंपर लॉटरी में क्लेम प्रोसेस का दूसरा स्टेप- Punjab Bumper Lottery Claim process 2nd Step

पंजाब लॉटरी में इनाम के लिए क्लेम फॉर्म आप दो तरीके से हासिल कर सकते हैं, एक तो ऑनलाइन- https://punjabstatelotteries.gov.in/ से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा चंडीगढ़ कार्यालय और टिकट विक्रेता से भी क्लेम फॉर्म हासिल कर सकते हैं।

पंजाब बंपर लॉटरी में क्लेम प्रोसेस का तीसरा स्टेप- Punjab Bumper Lottery Claim process 3rd StepImage Credit : Canva/AI03 / 07

पंजाब बंपर लॉटरी में क्लेम प्रोसेस का तीसरा स्टेप- Punjab Bumper Lottery Claim process 3rd Step

पंजाब लॉटरी में इनाम के लिए क्लेम फॉर्म जब आप हासिल कर लें तो आप उसे सावधानी पूर्वक पहले पढ़े और फिर उसे भरें। क्लेम फॉर्म में ही फॉर्म को किस तरह से भरना है, इसकी जानकारी मौजूद रहती है। विजेता अपना नाम, टिकट नंबर, पता, बैंक अकाउंट नंबर, पैन नंबर, ये सारी डिटेल भरें। ये जारी जानकारी आधिकारिक कागजात के अनुसार ही होनी चाहिए।

पंजाब बंपर लॉटरी में क्लेम प्रोसेस का चौथा स्टेप- Punjab Bumper Lottery Claim process 4th StepImage Credit : Canva/AI04 / 07

पंजाब बंपर लॉटरी में क्लेम प्रोसेस का चौथा स्टेप- Punjab Bumper Lottery Claim process 4th Step

पंजाब स्टेट डियर लोहड़ी मकर संक्रांति बंपर लॉटरी 2026 में इनाम जीतने के बाद सबसे महत्वपूर्ण कदम है, कागजात। विजेता को उन कागजातों को जमा करना होगा, आवेदन फॉर्म के साथ अटैच करना होगा। जैसे आधार कार्ड की कॉपी, पैन कार्ड की कॉपी, टिकट की कॉपी, बैंक अकाउंट डिटेल की कॉपी (जिस अकाउंट में आप लॉटरी के इनाम की राशि चाहते हैं) ये सब। फिर क्लेम फॉर्म को वेंडर और डायरेक्ट जमा करके अपनी इनामी राशि क्लेम कर सकते हैं।

पंजाब लॉटरी में 10 हजार का इनाम कैसे प्राप्त करें- How to claim a 10,000 rupee prize in the Punjab Lottery?Image Credit : Canva/AI05 / 07

पंजाब लॉटरी में 10 हजार का इनाम कैसे प्राप्त करें- How to claim a 10,000 rupee prize in the Punjab Lottery?

पंजाब स्टेट बंपर लॉटरी जीतने के बाद क्लेम के दो तरीके हैं, जो इनामी राशि पर निर्भर करता है। 10 हजार से ज्यादा की राशि जीतने पर नियम अलग हैं और उससे कम के जीतने पर नियम अलग हैं। पंजाब लॉटरी में 10 हजार से ज्यादा के इनाम जीतने पर, चंडीगढ़ में पंजाब राज्य लॉटरी निदेशालय में दस्तावेज जमा करके दावा किया जाता है।

पंजाब में लॉटरी जीतने पर कितना टैक्स लगता है?- How much tax is levied on lottery winnings in Punjab?Image Credit : Canva/AI06 / 07

पंजाब में लॉटरी जीतने पर कितना टैक्स लगता है?- How much tax is levied on lottery winnings in Punjab?

पंजाब में भी भारत के अन्य हिस्सों की तरह लॉटरी पर टैक्स लगता है। 10 हजार से कम की राशि पर टैक्स नहीं लगता, लेकिन 10 हजार से ऊपर की राशि पर 30 प्रतिशत टैक्स लगता है। लॉटरी पर टैक्स की राशि इनाम मिलने से पहले ही काट ली जाती है। टैक्स काटकर लॉटरी विजेता को बाकी की रकम उसके अकाउंट में या चेक के माध्यम से भुगतान कर दिया जाता है।

पंजाब लॉटरी में 10 हजार से कम का इनाम कैसे प्राप्त करें- How to claim a prize of less than 10,000 rupees in the Punjab Lottery?Image Credit : Canva/AI07 / 07

पंजाब लॉटरी में 10 हजार से कम का इनाम कैसे प्राप्त करें- How to claim a prize of less than 10,000 rupees in the Punjab Lottery?

पंजाब लॉटरी में अब इनाम का दूसरा चरण आता है, जहां इनाम की राशि 10 हजार से कम होती है। इस इनामी राशि को प्राप्त करने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है और यह राशि अधिकृत खुदरा विक्रेताओं या वितरकों के माध्यम से किया जा सकता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!