सदगुरु के आश्रम में चार देशों के वायु सेना कर्मियों ने किया योगाभ्यास

भारत में तरंग शक्ति युद्ध अभ्यास शामिल होने आए फ्रांस, जर्मनी, भारत और स्पेन के वायु सेना कर्मियों ने रविवार को कोयंबटूर में ईशा योग केंद्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने योग किया। इससे पहले सात अगस्त को जर्मन वायु सेना के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल इंगो गेर हर्ट्ज ने भी आश्रम का दौरा किया।

Authored by: Devshanker Chovdhary Updated Aug 12 2024, 19:45 IST
चार देशों के वायु सेना कर्मी पहुंचे सदगुरु के आश्रम01 / 05

चार देशों के वायु सेना कर्मी पहुंचे सदगुरु के आश्रम

भारत के पहले बहुराष्ट्रीय हवाई युद्ध अभ्यास, तरंग शक्ति, में भाग लेने के लिए आए फ्रांस, जर्मनी, भारत और स्पेन के दो सौ वायुसेना के कर्मी 11 अगस्त को कोयंबटूर में स्थित सद्गुरु के आश्रम ईशा योग केंद्र का दौरा किया।

कई स्थानों के किए दर्शन02 / 05

कई स्थानों के किए दर्शन

अपनी यात्रा के दौरान, कर्मियों ने पवित्र स्थलों के दर्शन किए, जिनमें जलाशयों का भ्रमण किया, जिन्हें तीर्थ कुंड के नाम से जाना जाता है। इनमें पुरुषों के लिए सूर्य कुंड और महिलाओं के लिए चंद्रकुंड भी शामिल हैं। इन जलाशयों में उन्होंने डुबकी लगाई। इसके अलावा उन्होंने ध्यानलिंग, गहन ध्यान स्थलों का भी दौरा किया। साथ ही अद्भुत आदियोगी दिव्य दर्शन भी देखा, जो 12 मिनट का वीडियो इमेजिंग शो होता है।

अद्भुत अनुभव का आभास03 / 05

अद्भुत अनुभव का आभास

स्पेन के दल के एक कर्मी ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि यहां आने का अद्भुत अनुभव रहा है। यहां की संस्कृति पूरी तरह से अलग है और ऐसे स्थानों का दौरा करना और कुछ इतना अनोखा अनुभव करना बेहद समृद्धिपूर्ण है। लोगों ने हमें बहुत सम्मान दिया। उन्होंने कहा कि हम यहां आकर बहुत खुश हैं।

कैसा रहा अनुभव?04 / 05

कैसा रहा अनुभव?

जर्मनी के दल की एक कर्मी ने कहा कि मैं पिछले सप्ताह यहां तीन बार आई थी। हर बार एक अलग अनुभव मिला। ध्यान से लेकर मंदिर तक, पहाड़ों के दृश्य से लेकर आदियोगी दिव्य दर्शनम तक सब कुछ बढ़िया हैं।

कर्मियों ने किया योग05 / 05

कर्मियों ने किया योग

नौ सेना कर्मियों को योगिक अभ्यास भी सिखाया गया, जिनमें योग नमस्कार और नाड़ी शुद्धि शामिल हैं। ये अभ्यास विशेष रूप से तनावपूर्ण कार्य स्थितियों को अधिक सहजता और स्पष्टता के साथ संभालने में मदद करने के लिए किया जाता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!