बिहार अभी तक एक्सप्रेसवे (Expressway in Bihar) के मामले में काफी पीछे थे पर अब यहां भी एक्सप्रेसवे के आने से मानों सारा सीन ही बदलने वाला है, बता दें कि बिहार को एक-दो नहीं बल्कि 5 एक्सप्रेस (Upcoming Expressway in Bihar) की सौगात मिलने जा रही हैं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बिहार में 5 एक्सप्रेसवे बना रहा है, इनके बन जाने से बिहार राज्य के भीतर कनेक्टिविटी बहुत बेहतर हो जाएगी वहीं लोगों को भी काफी सुविधा हो जाएगी। बिहार में आमस दरभंगा एक्सप्रेसवे, रक्सौल हल्दिया एक्सप्रेसवे, कोलकाता एक्सप्रेसवे, बक्सर भागलपुर एक्सप्रेसवे, वाराणसी कोलकाता एक्सप्रेसवे बन रहे हैं।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने बिहार ने 5 और एक्सप्रेसवे बनाने का प्रस्ताव दिया इन सभी को मंजूरी भी मिल चुकी है और कुछ पर निर्माण कार्य प्रक्रिया शुरू हो गई है वहीं कुछ लाइन में हैं
इन एक्सप्रेसवे का निर्माण राज्य के भीतर ही कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए किया जा रहा है, सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे वाले राज्य की बात करें तो यूपी का नंबर पहला आता है पर बिहार भी अब पीछे नहीं।
बिहार में बनने वाले 5 में से तीन एक्सप्रेसवे ऐसे हैं, जो कुछ राज्यों को आपस में जोड़ेंगे इसमें सबसे बड़ा रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेसवे है यह बिहार, झारखंड और पश्चिमी बंगाल को जोड़ेगा बिहार के रक्सौल जिले से निकलकर यह पश्चिम बंगाल के हल्दिया जिले को जोड़ेगा।
अमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे ( Amas-Darbhanga Expressway) राज्य के औरंगाबाद से दरभंगा समेत 8 जिलों से होते हुए गया तक जाएगा। ये एक्सप्रेस-वे औरंगाबाद के अमास से शुरू होगा जो अरवल, जहानाबाद, पटना, वैशाली, समस्तीपुर समेत सात जिलों को पार करते हुए दरभंगा तक पहुंचेगा।
बिहार में सबसे बड़ा 650 किलोमीटर का एक्सप्रेस वे रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेसवे है, यह एक्सप्रेसवे बिहार, झारखंड और पश्चिमी बंगाल को जोड़ेगा।ये बिहार के रक्सौल जिले से निकलकर यह पश्चिम बंगाल के हल्दिया जिले को आपस में जोड़ेगा।
बिहार में बक्सर भागलपुर एक्सप्रेसवे करीब 308 किलोमीटर का होगा, ये बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेस वे बक्सर, भोजपुर, रोहतास, अरवल, औरंगाबाद, गया सहित 12 जिलों को आपस में जोड़ेगा।