चांद पर नाम लिखवाना है? NASA दे रहा Free का मौका, जानें कैसे करें रजिस्टर; आसान है तरीका

How To Send Your Name To The Moon: NASA अपने Artemis II मिशन के जरिए आम लोगों को 2026 में चांद तक अपना नाम भेजने का मौका दे रहा है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने पर नाम एक डिजिटल चिप में सेव होगा और चांद के चारों ओर घूमेगा। इसके साथ लोगों को एक डिजिटल बोर्डिंग पास भी मिलेगा।

Produced by: पीयूष कुमारUpdated Jan 20 2026, 16:18 IST
चांद तक पहुंचाएं अपना नाम01 / 07

चांद तक पहुंचाएं अपना नाम

NASA ने आम लोगों के लिए एक अनोखा मौका पेश किया है। अब कोई भी व्यक्ति अपना नाम चांद तक भेज सकता है। यह सुविधा NASA के Artemis II मिशन के तहत दी जा रही है।

क्या है Artemis II मिशन02 / 07

क्या है Artemis II मिशन

Artemis II, NASA का मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन है। यह मिशन अंतरिक्ष यात्रियों को चांद के चारों ओर घुमाकर वापस लाएगा। मिशन के 2026 में लॉन्च होने की योजना है।

नाम कैसे भेजा जाएगा03 / 07

नाम कैसे भेजा जाएगा

NASA लोगों के नाम एक डिजिटल मेमोरी चिप में सेव करेगा। यह चिप Artemis II अंतरिक्ष यान के साथ चांद की यात्रा करेगी। नाम भेजने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।

मिलेगा डिजिटल बोर्डिंग पास04 / 07

मिलेगा डिजिटल बोर्डिंग पास

नाम दर्ज करते ही NASA की ओर से एक डिजिटल बोर्डिंग पास जारी किया जाएगा। इस पास में आपका नाम और मिशन से जुड़ी जानकारी होगी। इसे यादगार के तौर पर डाउनलोड और शेयर किया जा सकता है।

रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख05 / 07

रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख

NASA ने नाम भेजने के लिए अंतिम तारीख तय की है। 21 जनवरी 2026 तक कोई भी व्यक्ति अपना नाम दर्ज कर सकता है। यह सुविधा पूरी तरह मुफ्त रखी गई है।

पूरी दुनिया के लिए खुला मौका06 / 07

पूरी दुनिया के लिए खुला मौका

इस अभियान में किसी देश या उम्र की कोई सीमा नहीं है। दुनिया के किसी भी कोने से लोग इसमें हिस्सा ले सकते हैं। एक व्यक्ति कई नाम भी दर्ज करा सकता है।

NASA का मकसद क्या है07 / 07

NASA का मकसद क्या है

NASA का उद्देश्य लोगों को अंतरिक्ष मिशनों से जोड़ना है। Artemis II भविष्य में चांद पर मानव मिशन की तैयारी है। अब आम लोग भी इस ऐतिहासिक मिशन का हिस्सा बन सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!