21 July 2026 Numerology : आज 21 जुलाई 2026 है। 21 का संयुक्त अंक धर्म, आध्यात्म और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। इसमें 02 (चंद्रमा) और 01 (सूर्य) का संयुक्त प्रभाव रहता है, इसलिए यह एकल अंक 03 के समान फल देता है, जिसके स्वामी गुरु हैं। आज 21-07-2026 का भाग्यांक 02 रहेगा, जिसके स्वामी चंद्रमा हैं। चंद्रमा मन, भावनाओं और संवेदनशीलता के कारक हैं, जबकि गुरु ज्ञान, धर्म, करियर और उन्नति के प्रतीक माने जाते हैं। गुरु, सूर्य और चंद्रमा परस्पर मित्र ग्रह हैं। अंक 03 के मित्र अंक 01, 02 और 09 माने जाते हैं। अपने मूलांक के अनुसार जानिए आज का अंकफल क्या कह रहा है।
मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 02 और 03 रहेगा। नौकरी में मूलांक 02 और 09 वाले लोगों के सहयोग से प्रगति के योग बनेंगे। सूर्य, गुरु और भाग्य स्वामी चंद्रमा का प्रभाव पदोन्नति या नई जिम्मेदारी दिला सकता है। व्यवसाय में भी उन्नति के संकेत हैं। स्वास्थ्य के मामले में कफ संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। आज का उपाय मसूर और गुड़ का दान करें। शुभ रंग पीला और लाल रहेगा। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।
मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 01 और 03 रहेगा। चंद्रमा, गुरु और शनि का प्रभाव कार्यक्षेत्र में सक्रियता बढ़ाएगा। नौकरी में कार्यों का दबाव अधिक रह सकता है, लेकिन व्यवसाय में मूलांक 02 और 09 वाले लोगों का सहयोग लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज का उपाय श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग लाल और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 01 और 02 रहेगा। गुरु और भाग्य स्वामी चंद्रमा का सहयोग नौकरी में पदोन्नति या नए अवसर दिला सकता है। व्यवसाय में भी उन्नति के अच्छे योग बन रहे हैं और नई योजनाओं में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज का उपाय श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। शुभ रंग हरा और नीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।
मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 06 और 07 रहेगा। मैनेजमेंट, टीचिंग, बैंकिंग और मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। व्यवसाय में मूलांक 01 और 02 वाले लोगों का सहयोग लाभ दिला सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज का उपाय श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें। शुभ रंग सफेद और नारंगी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 5 (महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 04 और 08 रहेगा। चंद्रमा और बुध का सहयोग नौकरी में उन्नति के संकेत दे रहा है। मूलांक 02 और 09 वाले लोगों से लाभ मिलने की संभावना है। व्यवसाय में रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं और नई प्रगति के योग बनेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज का उपाय हनुमान बाहुक का पाठ करें। शुभ रंग हरा और बैंगनी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।
मूलांक 6 (महीने की 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 04 और 05 रहेगा। शुक्र और भाग्य स्वामी चंद्रमा का सहयोग नौकरी और व्यवसाय में सफलता दिला सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलने से कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। बीपी के मरीज सावधानी रखें। आज का उपाय श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। शुभ रंग नीला और हरा रहेगा। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।
मूलांक 7 (महीने की 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 03 और 07 रहेगा। नौकरी में अपने प्रदर्शन से संतुष्टि मिलेगी और व्यवसाय में सफलता के योग बनेंगे। हालांकि मानसिक दबाव बना रह सकता है। स्वास्थ्य के मामले में आंखों से संबंधित समस्या वाले लोग सावधानी रखें। आज का उपाय श्री गजेन्द्रमोक्ष का पाठ करें। शुभ रंग लाल और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 8 (महीने की 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 05 और 06 रहेगा। शनि और भाग्य स्वामी चंद्रमा के मित्र गुरु का सहयोग मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति के लिए किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। व्यवसाय में शुक्र के प्रभाव से बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज का उपाय श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग लाल और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 9 (महीने की 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 01 और 09 रहेगा। मंगल, चंद्रमा, गुरु और सूर्य का सहयोग व्यवसाय में लाभ और नई उपलब्धियां दिला सकता है। नौकरी में मूलांक 01 और 02 वाले वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे सम्मान और प्रगति के अवसर बनेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज का उपाय मिष्ठान और शीतल जल का दान करें। शुभ रंग पीला और नारंगी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 55% रहेगा।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
