मकर संक्रांति के दिन नजदीक हैं और तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। इस खास फेस्टिवल पर हर कोई पीले रंग के कपड़े पहनता है। ऐसे में महिलाएं भी पीले सलवार-सूट या साड़ी में नजर आती हैं। अगर आप भी पीले रंग की साड़ी में चांद सी हसीन दिखना चाहती हैं तो आपको यहां बताए साड़ी के डिजाइन और फैब्रिक कैरी करना चाहिए।
बनारसी साड़ी वो भी पीले रंग.. क्या खूबसूरत दिखने वाली है। मकर संक्रांति पर आप येलो बनारसी साड़ी पहनकर रॉयल लुक पा सकती हैं। इस साड़ी को आप मैचिंग या फिर लाल रंग के ब्लाउज के साथ स्टाइल करें।
प्लेन सिल्क साड़ी से ज्यादा एलिगेंट लुक किसी और साड़ी से नहीं मिल सकता। अगर आपकी नई नई शादी हुई है और ये आपकी पहली संक्रांति है तो आपको इस तरह की साड़ी ही कैरी करनी चाहिए। इससे आपको मॉर्डन और संस्कारी दोनों ही वाइब मिलेगी।
पीले रंग में ऑर्गेंजा साड़ी आपके गोरे बदन पर खूब खिलने वाली है। इस तरह की साड़ी के साथ फ्लोरल ब्लाउज खूबसूरत लगते हैं।
लड़कियों को चमक-धमक वाली साड़ी को इस तरह की सिक्विन साड़ी ही पसंद आती है। इस साड़ी के साथ आप स्लिवलेस या ब्लैक ब्लाउज पहनेंगी तो ज्यादा सुंदर लगेंगी।
मम्मियों को मकर संक्रांति पर ऐसी पीले रंग की कॉटन साड़ी अच्छी लगती है। कॉटन साड़ी पर लुक भी बड़ा प्यारा आता है।
मकर संक्रांति के लिए ऐसी टिशू सिल्क साड़ी सबसे अच्छी होती है। इस साड़ी को पहनकर शाही लुक आता है।