विंबलडन क्यों पहुंचे एक साथ इतने भारतीय सितारे, नीना गुप्ता ने तोड़ा ड्रेस कोड, जान्हवी-प्रियंका को इस एक्ट्रेस ने दी टक्कर

इंग्लैंड के लॉन टेनिस ग्राउंड्स पर विंबलन छाया हुआ है। यहां रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं। इन धमाकेदार मुकाबलों का लुत्फ उठाने के लिए बॉलीवुड सितारों का भी जमावड़ा लग रहा है। सोनम कपूर से लेकर प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा तक बड़े सितारे विंबलन के मैच का लुत्फ उठा रहे हैं। विंबलन मैच का आनंद लेने पहुंचे बॉलीवुड स्टार्स के लुक्स की चर्चाएं काफी हो रही है। (Photo: Instagram)

Authored by: Ritu rajUpdated Jul 14 2025, 09:13 IST
विंबलन में बॉलीवुड स्टार्स का जमावड़ा01 / 08

विंबलन में बॉलीवुड स्टार्स का जमावड़ा

विंबलन का क्रेज भारत में भी बढ़ता जा रहा है। इस टूर्नामेंट का आनंद लेने के लिए भारतीय स्टार्स भी पहुंच रहे हैं। अब तक विंबलन में सोनम कपूर से लेकर प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा तक को स्पॉट किया गया। नीना गुप्ता को भी यहां स्पॉट किया गया था। नीना गुप्ता ने फैशन ट्रेंड चेंज किया तो वहीं जान्हवी कपूर को इस हसीना ने कांटे की टक्कर दी। (Photo: Instagram)

जाह्नवी कपूर02 / 08

जाह्नवी कपूर

जाह्नवी कपूर विंबलडन मुकाबले का लुत्फ लेने के लिए पहुंची थीं। जान्हवी इस मौके पर बेहद स्टाइलिश अंदाज में दिखी। उन्होंने चेक डिजाइन वाली खूबसूरत ड्रेस पहनी थी, जिसपर फ्लोरल एंब्रॉयडरी भी थी। शिखर पहाड़िया का हाथ पकड़कर उन्होंने स्टाइलिश एंट्री की। (Photo: Instagram)

सोनम कपूर03 / 08

सोनम कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर भी अपने पति के साथ विंबलडन के मुकाबले देखने पहुंची थी। स्ट्रिप वाली स्कर्ट और शर्ट पहने वे काफी स्टाइलिश लग रही थीं। (Photo: Instagram)

अवनीत कौर04 / 08

अवनीत कौर

हाल ही में अवनीत कौर विंबलडन 2025 में नजर आई थी। जहां उन्होंने टेनिस के दिग्गज पलेयर नोवाक जोकोविच का मैच देखा। यहां उनके लुक की काफी चर्चा रही। अवनीत ने व्हाइट मिनी स्कर्ट और मैचिंग टॉप पहना। जिसे उन्होंने मेटैलिक हील्स और एक खूबसूरत फ्लोरल स्कार्फ के साथ स्टाइल किया था। उन्होंने हैंड बैग कैरी किए स्टाइलिश पोज दिए। (Photo: Instagram)

लारा दत्ता05 / 08

लारा दत्ता

लारा दत्ता भी अपनी बेटी के साथ टेनिस कोर्ट में नज़र आईं। लारा और उनकी बेटी कैजुअल लुक में स्टनिंग लग रही थीं। (Photo: Instagram)

नीना गुप्ता06 / 08

नीना गुप्ता

नीना गुप्ता विंबल्डन में देसी अवतार में नज़र आईं। उन्होंने फ्लोरल प्रिंटेड ऑफ व्हाइट साड़ी पहनी थी, जबकि उनकी बेटी मसाबा शॉर्ट्स में दिखीं। (Photo: Instagram)

उर्वशी रौतेला07 / 08

उर्वशी रौतेला

वहीं उर्वशी रौतेला बेबी डॉल बनकर विंबल्डन पहुंची। उन्होंने व्हाइट कलर की स्टाइलिश ड्रेस पहनी थी और चार लाबुबु वाला बैग लिए लाइमलाइट बटोरी। (Photo: Instagram)

प्रियंका चोपड़ा08 / 08

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ विंबलडन मुकाबला देखने पहुंची। उन्होंने व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी थी, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही थीं। खुले बाल उनकी सुंदरता में चार चांद लगा रहे थे। (Photo: Instagram)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!