सादगी और संस्कारों का धनी पूरा बच्चन परिवार अपने आपसी रिश्तों के लिए काफी मशहूर है। जया-अमिताभ के साथ साथ उनकी बहू ऐश्वर्या ने भी परिवार के रीति रिवाजों के साथ खुद तो बखूबी ढाला है। बेशक ही ऐश्वर्या बच्चन परिवार के लिए एकदम परफेक्ट बहू है। और उनके ये गुण हर किसी को अपनाना ही चाहिए।
ऐश्वर्या का शादी के वक्त से ही ससुर अमिताभ संग लगाव वाला तो सास जया संग सम्मान वाला रिश्ता रहा है। ससुराल की इज्जत रखने में ऐश्वर्या ने कभी कोई कमी नहीं छोड़ी। वहीं हर लड़की का अपने सास ससुर के साथ ऐसा ही मां-बाप जैसा रिश्ता होना ही चाहिए।
परिवार के लिए हर तीज, त्योहार तो मुश्किल की घड़ी में साथ रहने से लेकर अपने काम को भी पूरा वक्त देने तक ऐश्वर्या हर चीज काफी संतुलन के साथ करती हैं। इस तरह का बैलेंस हासिल करना वाकई काबिलियत तारीफ है।
ऐश्वर्या ने हमेशा ही पति अभिषेक के काम को सपोर्ट किया है तथा सम्मान दिया है। वहीं उन्होने जिस ढंग से आराध्या की परवरिश की है वो भी गजब है। सादगी और संस्कारों के साथ बच्चों को आगे बढ़ाने की कला हर बहू में होनी चाहिए।
ऐश्वर्या अपने मायके को भी उतनी ही महत्ता देती हैं जितनी की ससुराल को, और ये संतुलन समझना बहुत जरूरी है। हर बहू में ऐसे गुण होने चाहिए, जिससे ससुराल स्वर्ग बन सके।