Jagjit Singh Lifestyle: महाराजा जगजीत सिंह कपूरथला रियासत के महाराज थे। जाहिर सी बात है कि वह अगर महाराज थे तो विलासिता भरा जीवन जीते ही होंगे। महाराज जगजीत सिंह जितनी लग्जरी लाइफ जीते थे उनके शौक उतने ही ज्यादा अजीब थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि जगजीत सिंह ऐसे महाराज थे जिन्होंने अपनी पायजामे का नाड़ा बांधने और खोलने के लिए एक गजेटेड अफसर रखा हुआ था। इस राजपत्रित अधिकारी को मोटी सैलरी पर रखा गया था।
कपूरथला के महाराज जगजीत सिंह के दीवान रहे जरमनी दास ने अपनी किताब महाराजा में जगजीत सिंह के तमाम अजीब शौक का जिक्र किया है।
जरमनी दास ने अपनी बुक में लिखा है कि महाराजा जगजीत सिंह ने अपने पजामे का नाड़ा बंधवाने के लिए इंदर सिंह नाम के अधिकारी को नियुक्त किया था।
इंदर सिंह 24 घंटे महाराज के साथ मौजूद रहते थे। महल हो या फिर कहीं और, इंदर सिंह अकसर महाराजा का नाड़ी बांधते-खोलते दिख जाते थे।
आज की तारीख में गजेटेड ऑफिसर या राजपत्रित अधिकारी केंद्र सरकार के सभी विभागों में सबसे बड़े लेवल का अधिकारी होता है। गजेटेड ऑफिसर बनने के लिए यूपीएससी, पीएससी, एसएससी की परीक्षा क्वालिफाई करनी पड़ती है। उसके बाद कोई व्यक्ति गजेटेड ऑफिसर के तौर पर नियुक्त किया जाता है।
जगजीत सिंह ने 6 शादियां कीं, जिसमें उनकी दो बीवियां विदेशी थीं। महाराजा की विदेशी रानियां चेक और स्पेन से थीं।